IND vs IRE Weather Update: आज बारिश बिगाड़ेगी मैच का रोमांच? वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर संकट!

IND vs IRE Weather Update: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार (26 जून) को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब (Civil Service Cricket Club) मैदान पर खेला जाएगा।

भारत का पलड़ा रहा है भारी (IND vs IRE Weather Update)

यह मुकाबला भारतीय क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत है, जहां सूर्यकुमार यादव के बाद अब श्रेयस अय्यर नियमित कप्तान के रूप में टीम की कमान संभाल रहे हैं। भारतीय टीम इस मुकाबले में पसंदीदा के रूप में उतरेगी, क्योंकि आयरलैंड के खिलाफ भारत का टी-20 रिकॉर्ड 100% रहा है। दोनों टीमों के बीच हुए सभी 8 मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है।

IND vs IRE Weather 1

दोपहर 2 से 3 बजे के बीच 59% तक बारिश की संभावना

बेलफास्ट के मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकांश समय मौसम खेल के अनुकूल और सुहावना बना रहेगा, जिससे पूरे 20-20 ओवर का खेल होने की पूरी उम्मीद है। मैच के दौरान दिन का तापमान 15°C से 23°C के बीच रहने का अनुमान है। यह मुकाबला स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे) शुरू होगा। मैच शुरू होने के ठीक आधे घंटे बाद, यानी स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:00 से 3:00 बजे के बीच गरज-चमक की स्थिति बन सकती है, जिसमें बारिश की संभावना 51 से 59% तक है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इसके बाद कोई बड़ा व्यवधान नहीं होगा।

पहले बैटिंग करने वाली टीम 83% मैच जीती

सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर लगभग चार साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला आयोजित किया जा रहा है। ऐतिहासिक आंकड़ों के मुताबिक यह पिच पारंपरिक रूप से गेंदबाजों को अधिक सहायता प्रदान करती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर महज 127 रन है। यहां का ओवरऑल रन रेट 6.70 और बाउंड्री प्रतिशत 6.7% है, जबकि डॉट बॉल का प्रतिशत 15.6% दर्ज है।

Ashirwad Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के भाई ने मचाई तबाही! ताबड़तोड़ जड़ दिए 168 रन, 15 दिन में दूसरा शतक
Ashirwad Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के भाई ने मचाई तबाही! ताबड़तोड़ जड़ दिए 168 रन, 15 दिन में दूसरा शतक

पिच से किसे मिलेगा फायदा?

इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को जबरदस्त सफलता मिली है। पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने यहां लगभग 83 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं। इस रिकॉर्ड को देखते हुए जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वह पहले बल्लेबाजी कर बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाना पसंद करेगा। इस मैदान पर मिडिल ओवर्स का फेज सबसे महत्वपूर्ण होता है, जहां अब तक सबसे ज्यादा 1,588 रन बने हैं और 38 विकेट गिरे हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अपनी इस अजेय बादशाहत को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में किन 11 खिलाड़ियों को मौका? ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन
IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में किन 11 खिलाड़ियों को मौका? ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन
Vaibhav Sooryavanshi Video: मैच से पहले रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! आखिर क्यों आंखों से निकले आंसू?
Vaibhav Sooryavanshi Video: मैच से पहले रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! आखिर क्यों आंखों से निकले आंसू?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+