Ketan Agrawal Case: 'दिल को अपना घर मिल गया' लिखने वाली सिया ने ही रची कत्ल की साजिश, रोमांटिक पोस्ट वायरल
Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल के मर्डर ने सबको चौंका दिया है, लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि जिस लड़की के साथ केतन आने वाली जिंदगी के सपने संजोए बैठा था और अपनी पूरी लाइफ उसके नाम करने वाला था, वो इस तरह से उसे धोखा देगी, सबसे हैरानी वाली बात ये है कि सिया गोयल के सोशल अंकाउंट की तस्वीरें उसके और केतन के खुशनुमा पलों से भरी हुई हैं, जिसे देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता है कि सिया उससे नहीं किसी और से प्यार करती है।
आपको बता दें कि फरवरी 2026 में दोनों की सगाई हुई थी और उसके बाद से केतन-सिया दोनों लगातार मिल रहे थे और साथ में क्वालिटी टाइम भी बिताते थे, गौर करने वाली बात यह है कि वारदात से पहले तक सिया सोशल मीडिया पर केतन के साथ अपने रिश्ते को 'परफेक्ट लव स्टोरी' बता रही थी।

'दिल को घर मिल गया', सिया ने केतन के लिए लिखी थी रोमांटिक पोस्ट
एक पोस्ट में उसने लिखा था, 'My heart found its home' (मेरे दिल को अपना घर मिल गया)। एक अन्य पोस्ट में केतन द्वारा फूल देने की तस्वीर साझा करते हुए उसने लिखा, 'He took 'pasand hai tumhe' very seriously' इसके बाद दोनों के गले मिलने की तस्वीर भी पोस्ट की गई थी।
जन्मदिन के काउंटडाउन की पोस्ट वायरल
19 मई को सिया ने अपने जन्मदिन के काउंटडाउन से जुड़ी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें वह और केतन एक रोमांटिक गाने पर डांस करते नजर आए थे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है क्योंकि इसके ठीक एक महीने बाद केतन की हत्या हो गई।

'You left me on my birthday', सिया ने जताया था शोक
केतन की मौत के बाद सिया ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट भी साझा की थी। उसने लिखा था, 'You left me on my birthday' (तुम मुझे मेरे जन्मदिन पर छोड़ गए)। इस पोस्ट में उसने अपने होने वाले पति के लिए शोक जताया था। बाद में जांच में पुलिस ने उसी सिया को हत्या का मुख्य आरोपी बताया।

पुलिस का दावा: पहले से रची गई थी साजिश
जांच एजेंसियों के अनुसार, 18 जून को सिया ने अपने जन्मदिन के बहाने केतन को पुणे के पास स्थित लोहागढ़ किला ले गई। पुलिस का आरोप है कि वहां सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन को गहरी खाई में धक्का दे दिया। शुरुआत में इसे हादसा बताया गया था, लेकिन मोबाइल डेटा, सीसीटीवी और अन्य सबूतों के आधार पर मामला हत्या में बदल गया।

नवंबर में होने वाली थी केतन-सिया की शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी नवंबर 2026 में होनी थी। परिवार भव्य आयोजन की तैयारी कर रहे थे और शादी के लिए महंगे वेन्यू और निजी विमानों तक की व्यवस्था की जा रही थी लेकिन शादी से कुछ महीने पहले ही यह रिश्ता एक सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गया, जिसमे प्यार, इश्क, बेवफाई और धोखे की एक नई कहानी लिख दी, जिसने हर किसी को झकझोरकर रख दिया है।














Click it and Unblock the Notifications