Silver Rate Today: चांदी खरीदारों की आज चांदी! ₹5,494 टूटा भाव, अब 100 ग्राम और 1 किलो का नया रेट जान लीजिए

Silver Rate Today 26 June 2026: अगर आप चांदी खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं तो 26 जून 2026 आपके लिए राहत लेकर आया है। लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के बाद चांदी की कीमतों में बड़ी नरमी दर्ज की गई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी का भाव ₹5,494 प्रति किलोग्राम तक टूटकर करीब ₹2.17 लाख प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया। वहीं टैक्स सहित सर्राफा बाजार में चांदी ₹2,26,000 प्रति किलो पर आ गई, जो पिछले करीब छह महीनों का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है।

मुहर्रम की वजह आज देश के अधिकांश सर्राफा बाजार बंद हैं। ऐसे में शुक्रवार को जारी यही भाव आज के लिए मान्य रहेंगे। रिटेल बाजारों में 10 ग्राम चांदी का भाव लगभग ₹2,350, 100 ग्राम का ₹23,500 और 1 किलो चांदी का रेट ₹2,35,000 के आसपास बना हुआ है।

Silver Rate Today 26 June 2026

MCX, IBJA और बुलियन मार्केट में क्या रहे रेट?

स्पॉट मार्केट में कमजोरी के बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के जुलाई वायदा में हल्की तेजी देखने को मिली। सुबह के कारोबार में वायदा कीमत करीब 0.58 प्रतिशत बढ़कर ₹2,20,940 प्रति किलो तक पहुंच गई।

वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA ) के मुताबिक चांदी का भाव करीब ₹2,16,541 प्रति किलो दर्ज किया गया। अलग-अलग बुलियन प्लेटफॉर्म पर कीमतों में थोड़ा अंतर टैक्स, प्रीमियम और स्थानीय बाजार के कारण देखने को मिलता है।

Silver Rate Today: चांदी खरीदने वालों के लिए झटका! 22 जून को फिर बढ़े दाम, इतना पहुंच गया अब 100gm सिल्वर रेट
Silver Rate Today: चांदी खरीदने वालों के लिए झटका! 22 जून को फिर बढ़े दाम, इतना पहुंच गया अब 100gm सिल्वर रेट

Silver Price In India: भारत के शहरों में आज का चांदी का भाव

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
दिल्ली ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
मुंबई ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
कोलकाता ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
चेन्नई ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
पटना ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
लखनऊ ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
अयोध्या ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
मेरठ ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
कानपुर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
गुरुग्राम ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
चंडीगढ़ ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
गाजियाबाद ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
नोएडा ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
जयपुर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
लुधियाना ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
गुवाहाटी ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
इंदौर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
अहमदाबाद ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
वडोदरा ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
सूरत ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
पुणे ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
नागपुर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
नासिक ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
बेंगलुरु ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
भुवनेश्वर ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
कटक ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
रायपुर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
हैदराबाद ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा हाल?

सर्राफा बाजार में चांदी लगातार तीसरे दिन कमजोर रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में चांदी करीब ₹5,000 प्रति किलो टूटकर ₹2,26,000 प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं विदेशी बाजार में स्पॉट सिल्वर भी 57.10 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गई।

दूसरी ओर, एमसीएक्स पर निचले स्तर पर खरीदारी आने से जुलाई वायदा में मामूली तेजी दर्ज की गई और यह करीब ₹2,13,250 प्रति किलो पर बंद हुआ।

Silver Rate Today: चांदी के दाम बने रॉकेट! एक झटके में बढ़े 5000 भाव, अब 100gm सिल्वर का इतना हो गया है रेट
Silver Rate Today: चांदी के दाम बने रॉकेट! एक झटके में बढ़े 5000 भाव, अब 100gm सिल्वर का इतना हो गया है रेट

देश में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

भारत में सोना और चांदी की कीमतें कई आर्थिक और वैश्विक कारकों पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में कीमतों की चाल, अमेरिकी डॉलर की मजबूती या कमजोरी, रुपये की विनिमय दर, आयात शुल्क, जीएसटी, ज्वेलर्स का प्रीमियम, स्थानीय मांग और सप्लाई जैसे कारक रोजाना कीमतों को प्रभावित करते हैं।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए), अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज और स्थानीय सर्राफा बाजारों के आधार पर अलग-अलग शहरों के रेट तय किए जाते हैं। इसलिए हर शहर में चांदी की कीमत में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।

Silver Price Today: चांदी खरीदने का क्या यही है सही मौका? कीमतों पर लगा ब्रेक, कितना हुआ 1 किलो सिल्वर का रेट?
Silver Price Today: चांदी खरीदने का क्या यही है सही मौका? कीमतों पर लगा ब्रेक, कितना हुआ 1 किलो सिल्वर का रेट?

FAQs: चांदी को लेकर सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल
Q1. आज 1 किलो चांदी का रेट कितना है?

रिटेल बाजार में 26 जून 2026 को अधिकांश शहरों में 1 किलो चांदी का भाव ₹2,35,000 है, जबकि कुछ शहरों में यह ₹2,30,000 है।

Q2. 100 ग्राम चांदी की कीमत कितनी है?

दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत अधिकांश शहरों में 100 ग्राम चांदी ₹23,500 की है।

Q3. आज चांदी इतनी सस्ती क्यों हुई है?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी, मजबूत अमेरिकी डॉलर और निवेशकों की घटती खरीदारी इसकी प्रमुख वजह हैं।

Q4. क्या अभी चांदी खरीदना सही रहेगा?

लंबी अवधि के निवेश या ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए गिरावट के दौरान खरीदारी एक विकल्प हो सकती है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेना बेहतर रहेगा।

Q5. क्या सभी शहरों में चांदी का भाव एक जैसा होता है?

नहीं। टैक्स, परिवहन लागत, स्थानीय मांग और ज्वेलर्स के प्रीमियम के कारण अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।

Q6. एमसीएक्स और सर्राफा बाजार के रेट अलग क्यों होते हैं?

एमसीएक्स वायदा बाजार है, जबकि सर्राफा बाजार स्पॉट रेट पर आधारित होता है। टैक्स, डिलीवरी और प्रीमियम के कारण दोनों के भाव अलग हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+