आषाढ़ी एकादशी: सीएम शिंदे पत्नी संग पहुंचे पंढरपुर विट्ठल रुक्मिणी मंदिर, की महाआरती

मुंबई, 10 जुलाई: रविवार को आषाढ़ी एकादशी के दिन पूजा अर्चना का दौर जारी है। आषाढ़ी एकादशी को महाराष्ट्र में पवित्र माना जाता है। ऐसे में पूरे प्रदेश और देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों से श्रद्धालु पंढरपुर पहुंचते हैं और भगवान विट्ठल के दर्शन का लाभ उठाते हैं। इस पवित्र दिन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अपनी पत्नी के साथ पंढरपुर विट्ठल रुक्मिणी मंदिर में महा आरती की।

Recommended Video

    Maharashtra CM Eknath Shinde ने भगवान विट्ठल के मंदिर में की पूजा-अर्चना | वनइंडिया हिंदी |*Shorts
    Eknath Shinde

    आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी पत्नी लता शिंदे के साथ पंढरपुर विट्ठल रुक्मिणी मंदिर में महा आरती की। शायनी एकादशी, जिसे महा-एकादशी और देवशयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है, आषाढ़ के हिंदू महीने के शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं चंद्र तिथी पर आती है। भगवान विष्णु के अनुयायी वैष्णवों के लिए इस पवित्र दिन का विशेष महत्व है।

    पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

    वहीं आषाढ़ी एकादशी के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आषाढ़ी एकादशी के पावन पर्व की शुभकामनाएं। भगवान विट्ठल का आशीर्वाद हम पर बना रहे और हमारे समाज में खुशहाली की भावना बढ़ती रहे। मन की बात का एक अंश साझा कर रहा हूं, जिसमें हमने वारकरी परंपरा और पंढरपुर की दिव्यता की बात की थी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+