Mahrajganj News: पूर्वांचल की पहली जंगल सफारी सोहगीबरवा का हुआ शुभारंभ
पर्यटन को बढ़ावा देने व पर्यावरण को सुरक्षित रखने के क्रम में मंगलवार को महराजगंज के सोहगीबरवा वन्य जीव अभ्यारण्य में जंगल सफारी की शुरुआत की गयी।
Gorakhpur News : पर्यटन को बढ़ावा देने व पर्यावरण को सुरक्षित रखने के क्रम में मंगलवार को महराजगंज के सोहगीबरवा वन्य जीव अभ्यारण्य में जंगल सफारी की शुरुआत की गयी। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इसका शुभारंभ किया। उनके साथ में जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम चौक बाजार में आयोजित किया गया था।

इस महोत्सव का शुभारंभ केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जंगल सफारी की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जंगल सफारी शुरू होने से मराजगंज जिले को पूरे देश में एक अलग पहचान मिलेगी। यह पूर्वांचल का पहला जंगल सफारी है।यह पर्यटन को और बढ़ावा देगा एंव जैवविविधता से पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करेगा।
यह है विशेषता
इस जंगल सफारी की कई विशेषताएं हैं। यह लगभग 34 किलोमीटर के जंगल में फैला हुआ है। बिहार,नेपाल से भी इसकी सीमा लगती है। यहां अनेक प्रकार के जीव व जन्तु निवास करते हैं। पूरे देश में यहां का प्राकृतिक वातावरण अलग है। यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केन्द्र होगा।
यह आएगा खर्च
जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए पर्यटकों को 37 सौ रुपए खर्च करने होंगे। इसमें दो रूटों पर सफारी के रोमांच का आनंद लिया जा सकेगा। इसकी बुकिंग उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म की वेबसाइट (यूपी इको टूरिज्म डॉट इन) पर सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग का विकल्प चुनकर की जा सकती है। जल्द ही काउंटर पर बुकिंग शुरू होगी।
वन विभाग की ओर से जंगल सफारी के लिए दो रूट तय किए गए हैं। 12 किलोमीटर के पहले रूट की शुरूआत चौक से होगी। कुसमहवा, रामग्राम, सोनाड़ी देवी मंदिर होते हुए वापस चौक पर पर्यटकों को छोड़ा जाएगा। इस रूट पर जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए पर्यटकों को 1500 रुपये खर्च करने होंगे।
Mahrajganj News: बेसिक शिक्षकों को अब ऐेसे मिलेगा अवकाश,जानिए पूरी प्रक्रिया
दूसरा रूट 22 किलोमीटर का होगा, जो चौक से प्रारंभ होकर कुसमहवा, 24 वनटांगिया, ट्रामवे चौराहा, मधवलिया, सिंगरहना होते हुए वापस चौक पहुंचेगा। इस रूट के लिए पर्यटकों को 2200 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला ने कहा कि जल्द ही टिकट काउंटर पर सफारी की बुकिंग प्रारंभ होगी।
दिखेंगे ये वन्यजीव
जंगल सफारी के दोनों रूट पर तेंदुआ, हिरण, भालू, जंगली बिल्ली, लोमड़ी, नीलगाय, चीतल, बारहसिंगा, बंदर, लंगूर, नेवला, गिलहरी, सेही आदि का दीदार हो सकेगा। पक्षियों में मोर, बटेर, जंगली मुर्गी, कबूतर, बगुला, चील, गिद्ध, उल्लू, गौरैया, तोता आदि नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications