अवध सर का यू-टर्न! पटना कोचिंग विवाद में नया ट्विस्ट, खान सर के दावों की Avadh Ojha ने निकाली हवा?

Avadh Ojha on Khan Sir: पटना के कोचिंग जगत में चल रहा विवाद अब और बड़ा हो गया है। फैजल खान यानी खान सर और ज्ञान बिंदु एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद के बीच शुरू हुई रंजिश लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच मशहूर शिक्षक अवध प्रताप ओझा यानी ओझा सर की एंट्री ने इस मामले को नया रंग दे दिया है।

पहले जहां ओझा सर का रुख कुछ अलग नजर आ रहा था, वहीं अब उन्होंने अपने बयान में बदलाव करते हुए खान सर और उनकी PR टीम पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ओझा सर ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रचार किया जाता है, वह कई बार जरूरत से ज्यादा दिखता है और इससे शिक्षा की असल छवि पर असर पड़ता है।

Khan Sir Avadh Ojha

विवाद की शुरुआत कैसे हुई

यह पूरा मामला तब और ज्यादा तूल पकड़ गया जब 2 जून को कोचिंग के आगे शुरु हुआ विवाद और फायरिंग की घटना के बाद लोग दो गुट में बंटे नजर आए। इसी बीच खान सर और रौशन आनंद के बीच कोचिंग, स्टूडेंट्स और संस्थानों को लेकर अलग-अलग दावे सामने आने लगे। इसी दौरान दोनों तरफ से बयानबाजी तेज हो गई और एक-दूसरे के संस्थानों पर सवाल उठाए जाने लगे। धीरे-धीरे यह पूरा विवाद सोशल मीडिया तक पहुंच गया और लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया।

ये भी पढ़ें: खान सर पर लगा हत्या की साजिश का आरोप! भाई की मौत के बाद रौशन आनंद ने पुलिस स्टेशन में काटा बवाल

ओझा सर का बदला हुआ रुख

ओझा सर का एक नया वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पहले जो सपोर्ट में थे अब खिलाफ नजर आ रहे हैं। ओझा सर ने खान सर के उस दावे पर सवाल उठाया जिसमें कहा गया था कि उनके यहां गरीब पृष्ठभूमि के छात्र, यहां तक कि बर्तन मांझने वाले भी IAS की तैयारी कर रहे हैं। इस पर ओझा सर ने कहा कि सिर्फ तैयारी करना काफी नहीं होता, अगर बेसिक पढ़ाई मजबूत नहीं है तो आगे की पढ़ाई पर सवाल उठ सकता है।

IAS तैयारी और पढ़ाई पर राय

उन्होंने आगे कहा कि जो छात्र IAS की तैयारी कर रहा है, उसे कम से कम 10वीं स्तर तक के विषय जैसे गणित, अंग्रेजी और विज्ञान अच्छे से समझ आने चाहिए। वो बच्चों को ट्यूशन पढ़ा सकता है उसे बर्तन धोने की क्या जरुरत। उनका कहना था कि अगर कोई छात्र बेसिक स्तर पर कमजोर है तो उसकी तैयारी को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।

पीआर और शिक्षा की छवि पर टिप्पणी

ओझा सर ने यह भी कहा कि पीआर का काम सिर्फ खान सर की टीम ही नहीं करती, बल्कि लगभग हर जगह होता है। लेकिन उनके अनुसार कुछ मामलों में खान सर की टीम ज्यादा सक्रिय नजर आती है, जिससे यह चर्चा और बढ़ जाती है।

बता दें कि अवध प्रताप ओझा पहले आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनके इस नए बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर इस पूरे विवाद को लेकर बहस तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें: खान सर से डरते हैं रौशन आनंद? ज्ञान बिंदु के संस्थापक ने रोते हुए कहा-मैं जेल ना गया होता तो आज जिंदा होता भाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+