CUET UG रिजल्ट के बाद टॉपर्स में DU एडमिशन का क्रेज! शाहरुख से अमिताभ तक रहे हैं एलुमनाई, टॉप 10 कॉलेज लिस्ट

CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी होने के साथ ही देशभर के लाखों छात्रों के लिए एडमिशन का सबसे अहम दौर शुरू हो गया है। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवार अब अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं। इस बीच दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) एक बार फिर छात्रों की पहली पसंद बनकर उभरा है।

हर साल की तरह इस बार भी नॉर्थ कैंपस और साउथ कैंपस के प्रतिष्ठित कॉलेजों में सीट पाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। पढ़ाई की गुणवत्ता, प्लेसमेंट, कैंपस लाइफ और सफल पूर्व छात्रों की लंबी सूची डीयू के कॉलेजों को खास बनाती है। एनआईआरएफ रैंकिंग में भी विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों ने शानदार स्थान हासिल किया है। ऐसे में काउंसलिंग शुरू होने से पहले यह जानना जरूरी है कि कौन-से कॉलेज सबसे आगे हैं और वहां से किन मशहूर लोगों ने पढ़ाई की है।

CUET UG DU Admission

हिंदू कॉलेज लिस्ट में सबसे आगे

डीयू के नॉर्थ कैंपस में स्थित हिंदू कॉलेज इस सूची में सबसे ऊपर है। साल 1899 में स्थापित यह संस्थान लंबे समय से देश के प्रमुख कॉलेजों में गिना जाता है। पढ़ाई के साथ-साथ यहां की छात्र गतिविधियां भी काफी चर्चित रहती हैं। फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली, विशाल भारद्वाज, सांसद मीनाक्षी लेखी, गायिका रेखा भारद्वाज और अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा इसी कॉलेज के पूर्व छात्र हैं।

ये भी पढ़ें: CUET 2026 में टॉप करने वाली BJP MLA की बेटी देविना गहलोत कहां लेंगी एडमिशन? DU के इस कॉलेज की कितनी है फीस?

महिला शिक्षा में मिरांडा हाउस का बड़ा नाम

मिरांडा हाउस को एनआईआरएफ सूची में दूसरा स्थान मिला है। यह कॉलेज देश के सबसे प्रतिष्ठित महिला कॉलेजों में शामिल माना जाता है। यहां से पढ़ाई करने वाली छात्राओं ने राजनीति, कला और समाज सेवा जैसे कई क्षेत्रों में पहचान बनाई है। शीला दीक्षित, नंदिता दास, स्वरा भास्कर, मीरा कुमार और मीरा नायर जैसे नाम इसकी पहचान को और मजबूत बनाते हैं।

हंस राज कॉलेज की लोकप्रियता कायम

1948 में स्थापित हंस राज College आज भी छात्रों की पसंदीदा सूची में शामिल है। रैंकिंग में इसे तीसरा स्थान मिला है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, निर्देशक अनुराग कश्यप, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, उद्योगपति नवीन जिंदल और गुंजन सक्सेना जैसे चर्चित नाम इस कॉलेज से जुड़े रहे हैं।

किरोड़ी मल कॉलेज का शानदार रिकॉर्ड

किरोड़ी मल कॉलेज को चौथी रैंक मिली है। संस्थान को 80.33 अंक प्राप्त हुए हैं। 1954 में शुरू हुए इस कॉलेज का नाम डीयू के सबसे मजबूत शैक्षणिक संस्थानों में लिया जाता है। अमिताभ बच्चन, दिवंगत गायक केके, फिल्म निर्देशक कबीर खान, नवीन पटनायक और अभिनेता विजय राज इसके प्रमुख पूर्व छात्रों में शामिल हैं।

सेंट स्टीफेंस की अलग पहचान

1881 में स्थापित सेंट स्टीफेंस कॉलेज को इस सूची में पांचवां स्थान मिला है। अंग्रेजी साहित्य और मानविकी विषयों में इसकी खास पहचान रही है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर, शशि थरूर, कपिल सिब्बल, सचिन पायलट और अभिनेता कबीर बेदी यहां से शिक्षा हासिल कर चुके हैं।

टॉप 5 कॉलेज और प्रमुख एलुमनाई

कॉलेज का नाम एनआईआरएफ रैंक प्रमुख पूर्व छात्र
हिंदू कॉलेज पहला इम्तियाज अली, विशाल भारद्वाज
मिरांडा हाउस दूसरा शीला दीक्षित, स्वरा भास्कर
हंस राज कॉलेज तीसरा शाहरुख खान, किरेन रिजिजू
किरोड़ी मल कॉलेज चौथा अमिताभ बच्चन, केके
सेंट स्टीफेंस कॉलेज पांचवा एस. जयशंकर, शशि थरूर

एआरएसडी कॉलेज ने भी बनाई जगह

धौला कुआं स्थित आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज यानी एआरएसडी को रैंकिंग में सातवां स्थान मिला है। कॉलेज का स्कोर 76.09 रहा। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता राजकुमार राव, गायक जसप्रीत जस और हिम्मत सिंह नेगी इसी संस्थान से जुड़े रहे हैं।

वेंकटेश्वर कॉलेज की बढ़ती डिमांड

साल 1961 में स्थापित श्री वेंकटेश्वर कॉलेज साउथ कैंपस के सबसे लोकप्रिय कॉलेजों में गिना जाता है। साइंस और कॉमर्स के छात्रों के बीच इसकी मांग काफी ज्यादा रहती है। कॉलेज का औसत प्लेसमेंट पैकेज 7 लाख रुपये से ऊपर बताया जाता है। अभिनेता आर. माधवन, क्रिकेटर शिखर धवन और वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई यहां के पूर्व छात्र हैं।

देशबंधु कॉलेज का मजबूत प्रदर्शन

कालकाजी स्थित देशबंधु कॉलेज को एनआईआरएफ रैंकिंग में 13वां स्थान मिला है। 71.26 अंकों के साथ इस कॉलेज ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार, पत्रकार रवीश कुमार और प्रभु चावला इसके चर्चित पूर्व छात्रों में शामिल हैं।

एलएसआर की पहचान बरकरार

लेडी श्रीराम कॉलेज को छात्राओं के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में गिना जाता है। इस कॉलेज को 17वीं रैंक और 69.87 अंक मिले हैं। भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने भी यहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की है। हाल के वर्षों में एलएसआर की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है।

कॉमर्स छात्रों की पहली पसंद SRCC

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स यानी एसआरसीसी को कॉमर्स और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के लिए देश के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में शामिल किया जाता है। इसे 18वीं रैंक और 69.01 अंक मिले हैं। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, टीवी पत्रकार रजत शर्मा, फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा, अभिनेता गुलशन ग्रोवर और मोटिवेशनल स्पीकर शिव खेड़ा इसी कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं।

काउंसलिंग में इन कॉलेजों पर रहेगी सबसे ज्यादा नजर

सीयूईटी यूजी रिजल्ट आने के बाद अब छात्रों की नजर काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया पर है। डीयू के ये कॉलेज हर साल सीमित सीटों और बढ़ती मांग के कारण चर्चा में रहते हैं। अच्छे स्कोर वाले उम्मीदवारों के बीच सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा इन्हीं संस्थानों के लिए देखने को मिलती है। आने वाले दिनों में दाखिले की प्रक्रिया तेज होने के साथ इन कॉलेजों को लेकर छात्रों की दिलचस्पी और बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: बिना किसी ट्यूशन के कृषिव ने रच दिया इतिहास, CBSE री-इवैल्युएशन में बढ़े कितने नंबर की बन गए टॉपर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+