Madhvi Raje Scindia: कौन हैं माधवी राजे? जानें ग्वालियर राजघराने की बहू बनने का दिलचस्प किस्सा?
Madhvi Raje Scindia: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया की तबीयत में एक बार फिर नासाज होने की खबर सामने आई है। राजघराने से ताल्लुक रखने वाली माधवी राजे करीब तीन महीने से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं।
लोकसभा चुनाव के बीच आई खबर से सिंधिया परिवार में टेंशन की लहर दौड़ गई है। इससे पहले कोरोना काल 2020 में भी पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें भर्ती कराया गया था। आइए जानते हैं माधवी राजे की शादी, घराने और उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

कौन हैं माधवी राजे?
नेपाल राजघराने से ताल्लुक रखने वालीं माधवी राजे सिंधिया किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इनके, शाही परिवार का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। माधवी राजे के पिता जुद्ध शमशेर जंग बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री रहे हैं। माधवी राजे को 'प्रिंसेज किरण राज्य लक्ष्मी देवी' के नाम से भी जाना जाता है। 1966 में नेपाल राजघराने की राजकुमारी माधवी राजे की ग्वालियर रियासत के अंतिम शासक महाराजा जीवाजीराव सिंधिया के पुत्र माधवराव सिंधिया के साथ शादी हुई थी।
शादी से पहले देखना चाहते थे माधवराव!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमारी माधवी राजे की तस्वीर देखने के बाद माधवराव सिंधिया के मन में शादी से पहले उन्हें देखने का विचार आया था। लेकिन, परिवार ने इसको लेकर एतराज जताया। जिसके बाद माधवराव को बिना देखे ही शादी करनी पड़ी थी। खास बात यह है कि शादी का वेन्यू दिल्ली में तय हुआ था। जिसके लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी।
माधवराव ट्रेन से ही ग्वालियर से बारात लेकर गए थे। शादी के बाद माधवी राजे ग्वालियर के जय विलास पैलेस में रहने लगी। इनके दो बच्चे ज्योतिरादित्य सिंधिया और चित्रगंदा सिंह हैं। हालांकि, 56 वर्ष की आयु में पति माधवराव का एक विमान हादसे में 30 सितंबर 2001 में निधन हो गया। जिसके बाद माधवी राजे का ग्वालियर आना-जाना कम हो गया।
पति की मौत पर बेटे ने संभाली कमान
राजमाता माधवी राजे के पति माधव राव की मौत के बाद उनके बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विरासत के साथ अपने पिता की राजनीतिक विरासत भी संभाली। गुना से सांसद हुए। उधर, बेटी चित्रांगदा की शादी 11 दिसंबर 1987 के दिन जम्मू-कश्मीर और जमवाल घराने के युवराज विक्रमादित्य सिंह के साथ हुई।












Click it and Unblock the Notifications