Shivpuri: टाइगर भागा नहीं, बाड़े में सुरक्षित, तनाव में खाना नहीं खाया, इधर बाघिन ने बकरे का किया शिकार
बांधवगढ़ के जंगलों से निकलकर शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क के बाड़े में छोड़ी गई बाघिन ने बीती देर रात बकरे का शिकार कर भूख मिटाई तो बाघ अभी भी तनाव में नजर आ रहा है। बता दें कि बाघ के बाड़े से भागने की खबर अफवाह निकली है।

(Madhav National Park) मध्य प्रदेश के शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क के बाड़े में छोड़े गए युवा बाघ और बाघिन अभी नार्मल नहीं हुए हैं। बाघिन ने बीती रात बाड़े में बकरे का शिकार किया तो नर बाघ फिलहाल तक बाड़े के अंदर तनाव में नजर आ रहा है। हालांकि बाड़े के पास मानवीय हस्तक्षेप को कम कर उसे प्राकृतिक माहौल देकर नार्मल करने का प्रयास किया जा रहा है। इधर बीते रोज सोशल मीडिया पर बाघ के बाड़े से भाग जाने की खबर वायरल हो गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया, हालांकि बाद में यह खबर अफवाह साबित हुई।
टाइगर रीलोकेशन प्रोजेक्ट के तहत शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में तीन दिन पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दो बाघ बाड़े में छोड़े थे। दोनों आसपास बनाए गए बाड़े में हैं। इधर बीते रोज अफवाह उड़ गई कि नर बाघ ने बाड़े की जाली के नीते मिट्टी खोदकर भाग गया। सोशल मीडिया पर तेजी से खबर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। आसपास के गांव तो ठीक शहर के बाहरी इलाकों में लोग दहशत में आ गए। बाद में वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाघ पूरी तरह से सुरक्षित और बाड़े के अंदर मौजूद है। उसके भागने की खबर कोरी अफवाह है।
बाड़े की बंदिशों में तनाव में दिख रहा बाघ

वन विभाग और माधव नेशनल पार्क के अधिकारियों के अनुसार बाघिन जहां बाड़े के महौल में ढल रही और सामान्य होती जा रही है। लंबे सफर के बाद वह नए माहौल में ढलती जा रही है। बाघिन ने बकरे का शिकार कर पेट भरा, इससे प्रतीत हो रहा है कि वह सामान्य हो गई है। इधर पड़ोस के बाड़े में युवा नर बाघ अब भी तनाव में नजर आ रहा है। उसने न शिकार भी नहीं किया और भोजन भी नहीं किया है।
टाइगर लंबे समय तक स्ट्रेस में रहता है
माधव नेशनल पार्क के डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि टाइगर के भागने की खबर अफवाह है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नर टाइगर ने रविवार तक कुछ भी नहीं खाया। उन्होंने बताया कि यह बाघ का स्वभाव होता है, वह लंबे समय तक तनाव में रहता है। हमारा प्रयास है कि उसके आसपास के इलाके में डिस्टरबेंस कम रहे तो जल्दी नार्मल हो जाएगा।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications