स्कूल में बेहोश होने लगी छात्राएं, गांव वाले बोले—स्कूल में देव स्थान, सालाना पूजा नहीं की गई
पन्ना के शाहनगर स्कूल में अचानक 8 छात्राएं बेहोश हो गईं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद इनको कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है।

Madhya Pradesh के पन्ना जिले के शाहनगर में एक स्कूल में अचनाक छात्राएं एक-एक कर बेहोश हो गईं। करीब आठ छात्राएं जब बेहोश हुईं तो स्कूल प्रबंधन के हाथ-पैर फूल गए। छात्राओं को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गंभीर बताते हुए कटनी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बच्चियों के बेहोश होने के पीछे चिकित्सक मास स्टीरिया बीमारी को कारण बता रहे हैं, तो गांव के लोग इसे ऊपरी बाधा बता रहे हैं।
पन्ना जिले के शाहनगर इलाके में स्थित पुरैना हाई स्कूल में अचानक आठ छात्राएं बीमार हो गईं। पहली छात्रा प्रेयर के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया। इसके कुछ देर बाद अचानक कक्षा में पढ़ते-पढ़ते एक के बाद एक सात छात्राएं और बेहोश हो गईं। बताया गया कि उन्होंने पहले चक्कर आने की शिकायत की थी। इसके बाद छात्राएं बेहोश होने लगीं। स्कूल के शिक्षकों और स्टाफ ने उनके परिजन को सूचना दी और बच्चियों को अस्पताल लेकर भागे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कटनी रेफर कर दिया गया
स्कूल में बेहोश हुई छात्राओं को शाहनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। यहां पर उनको भर्ती कर उपचार किया गया। लेकिन छात्राओं को होश नहीं आया तो डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया गया। इस दौरान मौके पर एसडीएम रचना शर्मा, तहसीलदार कोमल सिंह, जनपद सीईओ प्रदीप सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
गांव वाले श्मशान से जोड़कर घटना बता रहे
छात्राओं के बेहोश होने की घटना को लेकर गांव कुछ और ही मसला बता रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि स्कूल के पास ही श्मशान घाट है। जिसकी वजह से छात्राएं दहशत में रहती हैं। तो दूसरी ओर स्कूल में एक देवस्थान हैं, जहां हर साल वार्षिक पूजा की जाती है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि इस स्कूल में पूजा नहीं हो पाई है, जिस कारण यह घटना हुइ है। इसके अलावा कुछ ग्रामीण तो शिक्षकों द्वारा छात्राओं से ज्यादा पीटी करवाने को उनके बेहोश होने की वजह बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications