Tiger State MP में बाघों की जान को कुत्तों से खतरा! बफर जोन में कुत्तों का करा रहे वैक्सीनेशन
बाघों को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पन्ना टाइगर रिजर्व में बीते दिनों कुत्ते के काटने से एक बाघ की मौत हो गई थी। कुत्तों के वायरस से खतरा है, बफर जोन के गांवों में आवारा कुत्तों का वैक्सीनेशन कराया जा रहा है।

अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है...यह कहावत अब पुरानी हो गई है! कुत्ता जहां भी होगा जंगल के राजा के लिए खतरा बन सकता है। जी हां! यह सही है। दरअसल आवारा कुत्तों में कैनाइन डिस्टेंपर नाम का वायरस का संक्रमण होता है, यदि टाइगर इसके संपर्क में आ गया या उसने कुत्ते का शिकार कर लिया तो टाइगर की इस वायरस के संक्रमण से मौत भी हो सकती है। बीते दिनों पन्ना टाइगर रिजर्व में कुत्ते के काटने से एक टाइगर की मौत हो चुकी है। पीटीआर प्रबंधन बफर जोन के 80 गांवों में हजारों आवारा कुत्तों का वैक्सीनेशन करा रहा है, ताकि जंगल में टाइगर सुरक्षित रह सकें।

कुत्तों में रैबीज के साथ-साथ कैनाइन डिस्टेंपर नाम का खतरनाक और जानलेवा वायरस पाया जाता है। टाइगर रिजर्व व नेशनल पार्क से सटे गांवों के कुत्तों का जंगल के अंदर या गांव में जब बाघ शिकार करता है तो यह वायरस बाघ के शरीर में पहुंच जाता है। यह बायरस इतना खतरनाक है कि बाघ की दर्दनाक मौत हो जाती है। बाघों को कुत्तों के कैनाइन डिस्टेंपर वायरस से बचाने पन्ना टाइगर रिजर्व बफर जोन के 80 गांवों में 4 फेज में आवार और पालतु कुत्तों का वैक्सीनेशन करा रहा है। सेकंड फैज में 22 गांव लिए गए हैंं।
Recommended Video
पीटीआर में कुत्ते के काटने से एक टाइगर की मौत हो चुकी है
पन्ना टाइगर रिजर्व में बीते दिनों कुत्ते के काटने के बाद एक बाघ की मौता हो गई थी। इसमें टाइगर का वैक्सीनेशन कराया गया था, बावजूद इसके उसकी मौत हो गई थी। पीटीआर के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. संजीव अग्रवाल ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पीएम के बाद बाघ के ब्रेन के सैंपल की जांच कराई गई थी, इसमें कुत्तों में होने वाला रैबीज वायरस पाया गया था। इसके पूर्व कुत्तों का शिकार कर खाने वाले टाइगर्स में कुत्तों में पाया जाने वाला कैनाइन डिस्टेंपर वायरस पाया गया था। यह वायरस बाघों सहित तेंदुआ सहित अन्य बिग कैट परिवार के लिए जानलेवा साबित होता है। इस कारण वन विभाग ने बफर जोन में मौजूद गांवों में आवारा और पालतु कुत्तों का वैक्सीनेशन कराने का प्रोग्राम तैया किया गया है जो 27 जनवरी से से प्रारंभ हो रहा है।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications