MP: पत्नी को जिस सांप ने काटा, उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा पति, देखकर अस्पताल में हड़कंप
सागर, 8 सितंबर। ममप्र के दमोह जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति मरीज के साथ सांप लेकर पहुंच गया। दरअसल एक महिला को सांप ने काट लिया था। जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाॅक्टर ने पूछा, क्या हुआ, पति ने हाथ में लिए पॉलिथीन से एक सांप निकाला और डाॅक्टर से बोला कि इसने काटा है। सांप देखते ही कुछ समय के डॉक्टर, नर्स व कैजुअल्टी में मौजूद अन्य स्टाफ डर गया। बाद में समझ आया कि सांप मरा हुआ है।

दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लाॅक के निबोरा पिपरिया गांव निवासी ललता बाई लोधी को रात में सोते समय सांप ने काट लिया। दर्द से कराहती ललिता चिल्लाई तो परिजन उठे तो घर में करीब तीन से चार फीट लंबा सांप नजर आया। परिजन ने ललिता को संभाला और परिजन ने लाठियों से पीठकर सांप को मार डाला। जैसे ही ललिता को अस्पताल ले जाने लगे तो मरे हुए सांप को उठाकर एक डिब्बे में रखा और पालिथिन में लपेटकर अस्पताल पहुंचे थे।

रात में सोते समय सांप ने काट लिया
महिला के पड़ोसी महेंद्र सिंह ने बताया कि सांप जहरीला है या नहीं, कौन सी प्रजाति का है, डॉक्टर पूछेंगे तो कैसे बताएंगे, इसलिए सांप को मारकर उसे भी सभी लोग परिजन के साथ अस्पताल पहुंचे थे। जल्दबाजी में जब डॉक्टर ने पूछा तो तत्काल सांप निकालकर बता दिया, यह बताना भूल गए कि सांप मरा हुआ है। इसलिए कुछ समय के लिए डॉक्टर, नर्स व अन्य लोग घबरा गए थे। हालांकि तत्काल बता दिया था कि सांप मरा हुआ है। इधर इलाज के बाद ललिता बाई की हालत खतरे से बताई जा रही है। Sagar: भैंस के दूध की दहशतः एंटी रैबीज लगवाने आधा गांव अस्पताल पहुंच गया!
सागर में भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भी इसी तरह का मामला सामने आ चुका है। बीएमसी की कैजुअल्टी में कुछ समय पहले बंडा के इलाके से सांप ने एक महिला को सोते समय काट लिया था। परिजन ने उसे मारा और डिब्बे में रखकर अस्पताल लाए थे। परिजन करीब दो दिन तक सांप को डिब्बे में रखे रहे। अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के काफी कहने के बाद उसे अलग किया था। यह सांप काफी जहरीली प्रजाति का था।












Click it and Unblock the Notifications