Twisha Sharma: 'फोन कटा, लिगेचर मटेरियल गायब' आखिरी 15 मिनट में ट्विशा के साथ क्या हुआ? उठे 5 बड़े सवाल

Twisha Sharma Death Case: नोएडा की 33 साल की मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत की गुत्थी अब उन आखिरी 15 मिनटों पर आकर टिक गई है, जिनके बाद भोपाल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं और पुलिस अब कॉल रिकॉर्ड, डिजिटल सबूतों और फॉरेंसिक रिपोर्ट के जरिए उस रात की पूरी सच्चाई जानने में जुटी है।

परिवार के अनुसार, 12 मई की रात करीब 10:05 बजे ट्विशा ने अपनी मां को फोन किया था। बातचीत के दौरान उसने कथित तौर पर ससुराल में हो रहे उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया। परिवार का दावा है कि ट्विशा शर्मा काफी परेशान लग रही थी और रोते हुए अपनी तकलीफ बता रही थी। इसी दौरान अचानक फोन कट गया। ट्विशा के भाई का आरोप है कि फोन उस वक्त डिस्कनेक्ट हुआ जब उसका पति कमरे में आया।

Twisha Sharma Death Case

इसके बाद परिवार ने कई बार ट्विशा और उसके ससुराल वालों को फोन मिलाने की कोशिश की, लेकिन शुरुआत में किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। परिवार के मुताबिक करीब 10:20 बजे उन्हें सूचना दी गई कि ट्विशा सांस नहीं ले रही है।

आखिरी 15 मिनट में Twisha Sharma के साथ क्या हुआ?

इन 15 मिनटों को अब जांच का सबसे अहम हिस्सा माना जा रहा है। मामले में पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही ट्विशा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उस पर दबाव बनाया जाता था। उन्होंने यह भी दावा किया कि ट्विशा का जबरन अबॉर्शन कराया गया था, जिससे वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी।

'पोस्टमार्टम में बड़ी चूक',क्या छिपा है आखिरी 15 मिनट में?

इसी बीच पोस्टमार्टम में हुई एक बड़ी चूक भी सामने आई है जिसने मौत मामले में नए सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल पोस्टमार्टम के दौरान एक महत्वपूर्ण सबूत फॉरेंसिक विशेषज्ञों को उपलब्ध नहीं कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित फांसी के मामलों में बेहद अहम मानी जाने वाली लिगेचर मटेरियल यानी वह कपड़ा, रस्सी या अन्य वस्तु जिससे फांसी लगाए जाने की बात कही जा रही है, उसे पोस्टमार्टम के समय फॉरेंसिक टीम को नहीं सौंपा गया।

कैसे हुई Twisha Sharma की मौत?

फॉरेंसिक जांच में लिगेचर मटेरियल बेहद अहम साक्ष्य माना जाता है, इस सामग्री की जांच से यह पता लगाने में मदद मिलती है कि मौत वास्तव में आत्महत्या थी या फिर किसी अन्य परिस्थिति में हुई। परिवार ने भी इस लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Twisha Sharma Death Case

सास गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जज, पति वकील

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 31 साल की ट्विशा शर्मा की उनके पति के घर में मृत पाई गई थी, उनके पति समर्थ सिंह भोपाल के जाने-माने वकील और सास गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जज रह चुकी हैं। मृतका के पिता नवनीधि शर्मा और रिश्तेदार आशीष शर्मा ने आरोप लगाया है कि उन्हें बेटी की मौत की जानकारी मिलने के बाद जब वे भोपाल पहुंचे, तब से वे न्याय पाने के लिए लगातार इधर‑उधर भटक रहे हैं, परिवार काफी रौबदार है इसलिए हमारी बात पुलिस सुन ही नहीं रही है, हम डर के साए में जी रहे हैं।

Twisha Sharma Death Case

ट्विशा शर्मा की मौत पर उठे 5 बड़े सवाल

आखिरी 15 मिनट में क्या हुआ?

परिवार के मुताबिक रात 10:05 बजे ट्विशा ने मां को फोन कर प्रताड़ना की बात कही थी, लेकिन करीब 10:20 बजे सूचना मिली कि वह "सांस नहीं ले रही" हैं। इन 15 मिनटों में आखिर क्या हुआ, यही जांच का सबसे बड़ा सवाल बन गया है।

फोन कॉल अचानक क्यों कट गई?

ट्विशा के भाई का दावा है कि जैसे ही पति कमरे में आया, कॉल डिस्कनेक्ट हो गई। क्या कॉल जानबूझकर काटी गई थी या उस दौरान कोई विवाद हुआ था? पुलिस अब कॉल रिकॉर्ड और मोबाइल डेटा खंगाल रही है।

परिवार को सूचना देने में देरी क्यों हुई?

परिवार का आरोप है कि कई बार फोन करने के बावजूद शुरुआत में किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। सवाल यह उठ रहा है कि अगर स्थिति गंभीर थी तो तुरंत जानकारी क्यों नहीं दी गई?

पोस्टमार्टम में अहम सबूत क्यों गायब था?

रिपोर्ट्स के अनुसार, कथित फांसी में इस्तेमाल "लिगेचर मटेरियल" पोस्टमार्टम के समय फॉरेंसिक टीम को नहीं दिया गया। यह बड़ी चूक मानी जा रही है, क्योंकि इसी से मौत के तरीके की वैज्ञानिक जांच संभव होती है।

क्या प्रताड़ना और जबरन अबॉर्शन का एंगल सही है?

परिवार ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और जबरन अबॉर्शन कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना ने ट्विशा को आत्महत्या के लिए मजबूर किया।

Take a Poll

Twisha Sharma: 'मैं फंस गई हूं',कौन थी ट्विशा शर्मा ? जिसकी घर में मिली लाश, ससुरालवालों ने कराया जबरन अबॉर्शन!
Twisha Sharma: 'मैं फंस गई हूं',कौन थी ट्विशा शर्मा ? जिसकी घर में मिली लाश, ससुरालवालों ने कराया जबरन अबॉर्शन!
यह पढ़ें: Twisha Sharma:'ड्रग एडिक्ट थी ट्विशा,दिमाग सही नहीं था',जज सास ने कोर्ट में कहा तो भड़के परिजन, बोले-शर्म करो
यह पढ़ें: Twisha Sharma:'ड्रग एडिक्ट थी ट्विशा,दिमाग सही नहीं था',जज सास ने कोर्ट में कहा तो भड़के परिजन, बोले-शर्म करो

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+