IPL 2026: RCB के लिए आया 10 साल पुराना संयोग, हार की बन रही संभावना, कौन बदलेगा किस्मत?

IPL 2026: आईपीएल 2026 का सीजन अपने चरम पर है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस एक बार फिर 'ई साला कप नामदे' के नारे लगा रहे हैं। आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, लेकिन क्रिकेट के गलियारों में इस समय टीम की किस्मत को लेकर एक बेहद दिलचस्प चर्चा छिड़ गई है।

दरअसल इस सीजन में साल 2016 के आईपीएल से जुड़े दो ऐसे अजीबोगरीब संयोग बन रहे हैं, जो आरसीबी को खिताब जिता भी सकते हैं और उनके हाथ से ट्रॉफी छीन भी सकते हैं। आइए समझते हैं क्या है 2016 और 2026 का यह पूरा गणित।

IPL 2026

हार से जुड़ा हुआ संयोग

2016 का इतिहास: साल 2016 का सीजन कोई नहीं भूल सकता, जब विराट कोहली ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहते हुए रिकॉर्ड 973 रन बनाए थे। वह आरसीबी के लिए टॉप स्कोरर थे और उन्होंने 'ऑरेंज कैप' भी जीती थी। कोहली के इस धांसू प्रदर्शन के दम पर आरसीबी फाइनल में पहुंची थी, लेकिन फाइनल में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

2026 का हूबहू संयोग: इतिहास ठीक 10 साल बाद खुद को दोहराता दिख रहा है। इस सीजन में भी विराट कोहली 13 मैचों में 542 रन बना चुके हैं। वह एक बार फिर आरसीबी के लिए सबसे बड़े रन-स्कोरर बने हुए हैं।

डर किस बात का है?

क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि जब कोहली अकेले अपने दम पर आरसीबी की बल्लेबाजी को खींचते हैं और टॉप स्कोरर बनते हैं, तब-तब टीम फाइनल के नॉकआउट में जाकर 'चोक' कर जाती है। अगर यह संयोग सच साबित हुआ, तो आरसीबी एक बार फिर खिताब के करीब आकर चूक सकती है।

जीत का क्या है संयोग

2016 का इतिहास: 2016 में जब सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को हराकर खिताब जीता था, तो उसके पीछे सबसे बड़ा हाथ भुवनेश्वर कुमार का था। भुवी ने उस सीजन में 23 विकेट चटकाए थे, पर्पल कैप जीती थी और हैदराबाद को चैंपियन बनाया था।

2026 का महासंयोग: इस बार पासा पलट चुका है। भुवनेश्वर कुमार अब हैदराबाद में नहीं, बल्कि आरसीबी की लाल जर्सी में खेल रहे हैं। इस सीजन में वह अब तक 24 विकेट लेकर गेंदबाजों की सूची में सबसे टॉप पर हैं।

जीत की उम्मीद क्यों?

संयोग बेहद साफ है-2016 में भुवी की घातक गेंदबाजी ने हैदराबाद को खिताब दिलाया था और 2026 में उनकी वही टॉप-क्लास गेंदबाजी इस बार आरसीबी को चैंपियन बना सकती है। जो हथियार 2016 में आरसीबी की हार की वजह बना था, वही हथियार 2026 में आरसीबी की जीत का सबसे बड़ा नायक बन सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+