Mushfiqur Rahim ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोक रचा इतिहास, बन गए दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

Ban vs Pak 2nd Test Mushfiqur Rahim: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया। सिलहट में खेले जा रहे इस मुकाबले की दूसरी पारी में रहीम ने अपने टेस्ट करियर का 14वां शतक जड़ा। इस शतकीय पारी के साथ ही उन्होंने बांग्लादेश की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपने ही देश के बल्लेबाज मोमिनुल हक (13 शतक) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

मोमिनुल हक को पछाड़ा, तमीम इकबाल भी छूटे पीछे (Ban vs Pak 2nd Test Mushfiqur Rahim)

मुश्फिकुर रहीम की इस ऐतिहासिक पारी ने बांग्लादेश क्रिकेट में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। अब वे टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा शतक (14) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में अब मोमिनुल हक 13 शतकों के साथ दूसरे और पूर्व सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल 10 शतकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मौजूदा कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 9 शतकों के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

Ban vs Pak 1

मुश्फिकुर रहीम का टेस्ट में रहा है दबदबा

मुश्फिकुर रहीम बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शुमार हैं। वे लंबे समय से टीम के मध्यक्रम की रीढ़ रहे हैं। उनके करियर के आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। टेस्ट क्रिकेट के102 मैचों में 6,700 से अधिक रन बनाकर वे बांग्लादेश के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। वनडे मैचों में भी उनका दबदबा है, जहां वे 7,795 रनों के साथ बांग्लादेश के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं।

पाकिस्तान पर बांग्लादेश रहा है भारी

इसके अलावा वे अपने देश के लिए 100 से अधिक टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 1,500 रन दर्ज हैं। इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश की टीम फिलहाल 1-0 से आगे चल रही है। मीरपुर में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी। उस ऐतिहासिक जीत में भी मुश्फिकुर रहीम ने पहली पारी में 71 रनों का बेहद अहम योगदान दिया था। उनके इसी शानदार फॉर्म का सिलसिला सिलहट टेस्ट में भी जारी रहा, जिसने पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह लाचार कर दिया।

बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक

मुश्फिकुर रहीम: 14 शतक
मोमिनुल हक: 13 शतक
तमीम इकबाल: 10 शतक
नजमुल हुसैन शांतो: 9 शतक
लिटन दास / मोहम्मद अशरफुल: 6-6 शतक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+