Twisha Sharma Last Massage: 'मुझे घुटन हो रही, बचा लो मां, पापा से नाक रगड़वाना चाहते हैं', मां से आखिरी चैट

Twisha Sharma Last Message: एक तरफ शादी का सपना, दूसरी तरफ नर्क बनता वैवाहिक जीवन। मात्र पांच महीने की शादी के बाद 31-33 वर्षीय ट्विशा शर्मा का नोएडा से भोपाल तक का सफर मौत की खामोशी के बीच दम तोड गया। 12 मई 2026 की रात कटारा हिल्स, भोपाल में ट्विशा को फांसी पर लटका पाया गया। परिवार का आरोप कि यह आत्महत्या नहीं, दहेज प्रताड़ना और मानसिक यातना का नतीजा है।

मृतका की आखिरी व्हाट्सएप चैट्स और इंस्टाग्राम मैसेज अब सामने आए हैं, जो दिल दहला देते हैं। 'मुझे बहुत घुटन हो रही है मां...', 'मेरा जीवन नरक हो गया है', 'मुझे यहां से ले जाओ', 'मैं फंस गई हूं, तू मत फंसना'... ये शब्द एक बेटी की चीख हैं, जो अपनी मां को गुहार लगा रही थी। यह मामला इसलिए भी चौंकाने वाला है, क्योंकि ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं और पति समर्थ सिंह भोपाल का वकील है। फिर भी परिवार न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। आइए जानते हैं ट्विशा शर्मा और उनकी मां की चैट में क्या हुई बातचीत?

twisha-sharma-last-message

Twisha Sharma Her Mother Chat: ट्विशा शर्मा ने मां को बताई थी दिल की हर बात

ट्विशा शर्मा और उनकी मां के बीच हुई चैट में काफी इमोशनल बातें सामने आई हैं। इस बातचीत में ट्विशा ने अपनी मानसिक स्थिति, रिश्तों में चल रही परेशानियों और परिवार के रवैये को लेकर खुलकर बात की। चैट पढ़कर साफ पता चलता है कि वह अंदर से काफी परेशान और अकेला महसूस कर रही थीं।

ट्विशा ने अपनी मां से कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे कोई उनकी बात समझ ही नहीं रहा। उन्होंने कहा कि घर के लोगों को लगता है कि उनका मूड खराब रहने की वजह ड्रग्स है, जबकि असली वजह यह है कि 'समर्थ' उन्हें छोड़कर बैठा है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई एक बार भी उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश नहीं कर रहा। बातचीत के दौरान ट्विशा ने अपनी घुटन और मानसिक तनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने मां से कहा कि उन्हें किसी से बात करना भी अच्छा नहीं लग रहा और वह बहुत बुरी तरह फंसी हुई महसूस कर रही हैं। उनकी बातों से साफ दिखा कि वह रिश्तों और घर के माहौल से काफी टूट चुकी थीं।

Twisha Sharma Last Message

इस पर ट्विशा की मां ने उन्हें समझाने की कोशिश की। मां ने कहा कि वह समर्थ से गुस्से में नहीं बल्कि प्यार और शांति से बात करें। साथ ही उन्होंने 'अम्मा' से बात करने की भी सलाह दी ताकि मामला सुलझ सके। लेकिन ट्विशा ने जवाब में कहा कि अम्मा और समर्थ दोनों ऐसे व्यवहार कर रहे हैं, जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो। उन्होंने कहा कि ना अम्मा समर्थ से कुछ कह रही हैं और ना ही समर्थ उनकी भावनाओं को समझ रहा है। इसी वजह से उनका मन अब कहीं नहीं लग रहा। चैट के आखिर में उनकी मां ने कहा कि अगर ऐसा चल रहा है तो अम्मा से साफ पूछो कि ये सब आखिर कब तक चलेगा। पूरी बातचीत में मां अपनी बेटी को संभालने और समझाने की कोशिश करती दिखीं, जबकि ट्विशा लगातार खुद को अकेला और परेशान महसूस कर रही थीं।

Who Was Twisha Sharma: सपनों से नर्क तक

ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली, शिक्षित, स्वतंत्र महिला थीं। पूर्व मिस पुणे, मॉडल और मार्केटिंग प्रोफेशनल। MBA की डिग्री, दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में वर्क फ्रॉम होम जॉब। 2024 में डेटिंग ऐप पर समर्थ सिंह से मुलाकात हुई। दिसंबर 2025 में शादी हो गई। शादी के बाद ट्विशा भोपाल शिफ्ट हो गईं। शुरुआत में सब ठीक लगा, लेकिन जल्द ही घुटन शुरू हुई। परिवार के अनुसार, दहेज की मांग, चरित्र पर शक, गर्भावस्था में अपमान और मानसिक प्रताड़ना ने उन्हें तोड़ दिया। 17 अप्रैल 2026 को ट्विशा को प्रेग्नेंट होने की खबर मिली। परिवार का आरोप है कि ससुराल वालों ने अबॉर्शन के लिए दबाव डाला। प्रेग्नेंसी टर्मिनेट हुई, लेकिन यातना जारी रही।

'पापा से नाक रगड़वाकर माफी मांगवाना चाहता था'

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विशा के पति पर यह भी आरोप है कि उसका सर्मथ, ट्विशा के पापा को सबके सामने बेइज्जत करना चाहता था। नाक रगड़वाकर माफी मांगवाना चाहता था।

Twisha Sharma Death Mystery Timeline: ट्विशा की मौत की पूरी टाइमलाइन

Twisha Sharma Last Massage

7 मई 2026 (मां को व्हाट्सएप, सबसे महत्वपूर्ण चैट)

Twisha Sharma Last Message
  • 'मां, आप मुझे यहां से ले जाओ प्लीज। ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे।'
  • 'ये लोग बहुत घटिया हैं। शक करते हैं। समर्थ पूछता है कि मेरे पेट में बच्चा किसका है... इस आदमी ने हर हद पार कर दी। मैं पागल हो जाऊंगी।'
  • 'मुझे बहुत घुटन हो रही है मां। ये लोग न रोने देंगे, न हंसने देंगे। मैं बुरी तरह फंस गई हूं।'
  • 'मेरा जीवन नरक हो गया है। समर्थ ठीक से बात तक नहीं करता। ये लोग बहुत निर्दयी हैं।'
Twisha Sharma Last Message

मई 2026 को इंस्टाग्राम पर दोस्त मीनाक्षी को कहा कि मैं फंस गई हूं, तू मत फंसना। ज्यादा बात नहीं कर पाऊंगी। ये मैसेज ट्विशा की अकेलेपन, अपमान और टूटन की गवाही देते हैं। परिवार कहता है कि पति समर्थ अकेले में अपमान करते थे, लेकिन मां के सामने अच्छे बनते थे।

12 मई की वो खौफनाक रात, जब ट्विशा की हो गई दर्दनाक मौत

रात करीब 10:05 बजे ट्विशा ने मां को फोन किया। परेशानी बताई। जैसे ही पति कमरे में आए, कॉल कट गई। परिवार ने बार-बार कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं। 10:15 बजे सास गिरिबाला सिंह ने फोन उठाया। परिवार ने ट्विशा को देखने को कहा। पांच मिनट बाद खबर आई कि सांस नहीं ले रही है। अस्पताल सिर्फ 10 मिनट दूर था, लेकिन पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।

Twisha Sharma Post-Mortem Report: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या मिला?

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (AIIMS भोपाल) में मौत का कारण 'Antemortem hanging by ligature'। लेकिन शरीर पर एकाधिक एंटीमॉर्टम इंजरी (Blunt Force) भी मिलीं। हाल ही में प्रेग्नेंसी टर्मिनेशन का भी संकेत। विषैले पदार्थ नहीं मिले। शव AIIMS भोपाल के मोर्चरी में पांच दिन से पड़ा था। मायके वाले दिल्ली AIIMS में दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने पर अड़े। लिगेचर मटेरियल (बेल्ट) शुरू में फॉरेंसिक के लिए नहीं भेजा गया। यह बड़ा प्रोसीजरल लैप्स माना जा रहा है। अब उसे भेज दिया गया है।

मृतका के परिवार की 3 मांगे

17 मई को ट्विशा के परिवार ने CM मोहन यादव के आवास के बाहर हंगामा किया। मां बेहोश, पिता सड़क पर लेट गए। भाई मेजर हर्षित शर्मा ने निष्पक्ष जांच की मांग की। मांगें:

  • दिल्ली AIIMS में दूसरा पोस्टमॉर्टम
  • केस की जांच MP से बाहर (CBI या अन्य एजेंसी)
  • आरोपियों की अग्रिम जमानत रद्द

आरोपी पक्ष का दावा

गिरिबाला सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका में कहा कि ट्विशा ड्रग्स लेती थीं। हाथ कांपते थे, चिड़चिड़ापन रहता था। शादी से पहले फिल्मों और एड्स में काम किया था। ट्विशा ने खुद पिता से ड्रग्स की पुष्टि कराई थी। परिवार इन आरोपों को चरित्र हनन बताता है और कहता है कि ये यातना छुपाने की कोशिश है।

कानूनी कार्रवाई

  • FIR: दहेज हत्या, क्रूरता और आत्महत्या के लिए उकसाने (BNS धाराएं) के तहत पति समर्थ सिंह, सास गिरिबाला सिंह और अन्य के खिलाफ।
  • गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल चुकी।
  • समर्थ सिंह फरार, तलाश जारी।
  • 6 सदस्यीय SIT गठित, CCTV, मोबाइल जब्त।
  • दहेज में 20 लाख रुपये के शेयर-इन्वेस्टमेंट ट्रांसफर करने का भी आरोप।

परिवार की गुहार, न्याय बिना अंतिम संस्कार नहीं

ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा और भाई मेजर हर्षित शर्मा कहते हैं कि हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे जब तक न्याय नहीं मिलता। उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी तक दी। पुलिस और प्रशासन परिवार को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन भरोसा टूट चुका है।

ट्विशा शर्मा की मौत एक बेटी, बहू और संभावित मां की कहानी है, जो चुपके-चुपके टूट रही थी। आखिरी मैसेज उसकी चीख हैं, जो समाज से पूछते हैं कि कितनी ट्विशाएं चुपचाप सह रही हैं?

समाज के लिए सवाल

यह मामला शिक्षित, उच्च मध्यम वर्गीय परिवार में भी महिलाओं की स्थिति दर्शाता है। पूर्व जज परिवार होने के बावजूद यातना की खबरें चौंकाती हैं। दहेज, चरित्र हनन, गर्भावस्था में अपमान ये घाव गहरे हैं। ट्विशा जैसी स्वतंत्र महिलाएं भी फंस जाती हैं। मैसेज पढ़कर लगता है कि उन्होंने कई बार बचने की कोशिश की, लेकिन कहीं न पहुंच सकीं।

Twisha Sharma:'ड्रग एडिक्ट थी ट्विशा,दिमाग सही नहीं था',जज सास ने कोर्ट में कहा तो भड़के परिजन, बोले-शर्म करो
Twisha Sharma:'ड्रग एडिक्ट थी ट्विशा,दिमाग सही नहीं था',जज सास ने कोर्ट में कहा तो भड़के परिजन, बोले-शर्म करो

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+