क्यूलेक्स मच्छर के कारण मप्र के 12 जिले बने संवेदनशील, हाथीपांव का खतरा
क्या आपको पता है क्यूलेक्स मच्छर के काटने के बाद कोई इंसान जीवन भर के लिए दिव्यांग हो सकता है! दरअसल इस मच्छर में यदि फाइलेरिया का वायरस हो और यह किसी इंसान को काट ले तो उसे हाथीपांव जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।

Filaria campaign: बुंदेलखंड के सभी छह जिलों सहित मप्र के 12 जिलों में फाइलेरिया अर्थात हाथीपांव जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा फिर से मंडराने लगा है। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां फाइलेरिया सर्वे कराया था, ताकि पूर्व से संवेदनशील इन इलाकों को फाइलेरिया मुक्त घोषित किया जा सके, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। उल्टे सर्वे के दौरान फाइलेरिया के नए केस और सामने आ गए। स्कूलों में सर्वे व जांच, रेंडम जांच के दौरान बच्चों तक में फाइलेरिया के लक्षण मिले हैं। सरकार अब इन जिलों में एक बार फिर से अभियान चलाने जा रही है।
MP के 12 जिलों में क्यूलेक्स मच्छर के कारण दहशत बनी हुई है। सबसे खास बात यूपी की सीमा से सटे जिलों के गांवों में इसका सबसे ज्यादा खतरा है। दरअसल क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फाइलेरिया जिसे सामान्य भाषा में हाथी पांव कहा जाता है होती है। मप्र का बुंदेलखंड, विंध्य और महाकौशल से सटे कुछ जिलों सहित दर्जन भर जिलों में फाइलेरिया के मरीज दर्जनों की तादाद में मौजूद हैं। बता दें कि क्यूलेक्स मच्छर के काटने से इंसान जीवन भर के लिए दिव्यांग हो सकता है। सबसे गंभीर और चिंताजनक बात यह है कि मच्छर के काटने के करीब 6 से 8 साल बाद इस बीमारी के लक्षण नजर आते हैं।
Recommended Video
संक्रमण के कारण पैर मोटा होकर हाथी के पांव जैसा दिखने लगता है
बता दें कि क्यूलेक्स मच्छर के काटने से इंसान को लिम्फेटिक फाइलेरियासिस अर्थात सकता है। इस मच्छर के संक्रमण के कारण लिम्फ नोड ग्रंथियों में असर पड़ता है। अक्सर गंदे रूके हुए पानी में यह मच्छर पनपता है। इस मच्छर के संक्रमण के शिकार लोगों में फाइलेरिया यानि हाथीपांव की बीमारी हो सकती है। इस बीमारी की जद में आकर व्यक्ति जीवन भर के लिए दिव्यांग हो सकता है। इस बीमारी से बचाव के लिए 10 फरवरी से 15 फरवरी तक प्रभावित जिलों में दवा वितरण के लिए अभियान चलाया जाएगा।
प्रदेश के इन जिलों को हाथी पांव में माना गया संवेदनशील
मप्र में फाइलेरिया को लेकर जिन जिलों को स्वास्थ्य विभाग ने संवेदनशील माना है उनमें सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया, कटनी, उमरिया, रीवा, निवाड़ी, सतना और छिंदवाड़ा में फाइलेरिया के खतरा बताया गया है। इन सभी जिलों में आगामी 10 फरवरी से अभियान चलाकर डीईसी की गोली खिलाई जाएंगी।
-
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने -
ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा -
PM Kisan 22nd Installment: 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, अभी करें चेक -
आज का वृश्चिक राशिफल 11 मार्च 2026: अपने पर करें भरोसा, रिश्तों में रखें पारदर्शिता












Click it and Unblock the Notifications