Alvida Jumma Mubarak 2026 : 'हर दुआ आपकी कबूल हो', अपनों को भेजें खास संदेश
Alvida Jumma Mubarak 2026: इस्लाम धर्म में अलविदा जुम्मा बहुत खास माना जाता है। इसे बेहद मुकद्दस और बरकत वाला दिन कहते हैं। इस दिन मुसलमान मस्जिदों में खास नमाज अदा करते हैं, अल्लाह से दुआ करते हैं और एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं। ये दिन एकता, प्यार और भाईचारे का प्रतीक है। आप इस दिन को खूबसूरत संदेशों के जरिए बेहद खास बना सकते हैं।

Alvida Jumma Mubarak 2026: अलविदा जुम्मा 2026 SMS
- अल्लाह की रहमत आप पर बनी रहे, हर दुआ आपकी कबूल हो जाए। जुम्मा मुबारक।
- रमजान की बरकत से आपका घर भर जाए। अलविदा जुम्मा मुबारक।
- रमजान का ये मुकद्दस महीना, बरकत और रहमत लेकर आया है। दुआ है अल्लाह आपकी हर मुराद पूरी करे। आपको अलविदा जुम्मा मुबारक।
- नूर से भरा रहे आपका घर,दुआओं से सजे आपकी जिंदगी का सफर। अलविदा जुम्मा की दिल से मुबारकबाद।
Alvida Jumma 2026 Wishes: अपनों को भेजें खास संदेश
- अल्लाह आपकी हर परेशानी दूर करे, आपके दिल को सुकून और घर को खुशियों से भर दे। अलविदा जुम्मा मुबारक!
- रमजान के इस आखिरी जुम्मे पर अल्लाह आपकी झोली में रहमत, बरकत और खुशियां भर दे।
- अलविदा जुम्मा की ढेर सारी मुबारकबाद।, आप सलाम रहें।
Alvida Jumma 2026 WhatsApp Messages: अलविदा जुम्मा 2026 के व्हाटसअप संदेश
- दुआ है कि रमजान की हर इबादत आपके जीवन में खुशियों की बारिश बनकर बरसे। अलविदा जुम्मा मुबारक हो।
- रमजान की बरकतें आपके घर में आएं, अल्लाह आपकी हर दुआ कबूल करे। अलविदा जुम्मा मुबारक!
- रमजान की आखिरी जुमे की नमाज आपके जीवन में खुशियां और अमन लेकर आए। अलविदा जुम्मा मुबारक।
- इबादत से रोशन हो दिल का हर कोना, अल्लाह की रहमत से भर जाए हर सपना। जुम्मा मुबारक।












Click it and Unblock the Notifications