धुरंधर 2 के चौधरी असलम उर्फ संजय दत्त की संपत्ति जान हैरान रह जाएंगे, कहां से करते हैं कमाई?
बॉलीवुड में "रॉकी" से लेकर "केजीएफ: चैप्टर 2" के खतरनाक अधीरा तक अपनी अलग पहचान बनाने वाले Sanjay Dutt इन दिनों धुरंधर 2 के लिए खूब सुर्खियों में हैं। इसमें वो चौधरी असलम का किरदार निभा रहे हैं। वो सिर्फ दमदार अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी शानदार और आलीशान जीवनशैली के लिए भी जाने जाते हैं। दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय संजय दत्त आज भी पॉप कल्चर के बड़े आइकन माने जाते हैं।

उनकी शख्सियत का अंदाज ऐसा है कि जब वह किसी इवेंट में पहुंचते हैं तो अक्सर लग्जरी कार, महंगी घड़ी और अपनी खास मुस्कान के साथ सबका ध्यान खींच लेते हैं। हम आपको इस रिपोर्ट में बता रहे हैं उनकी नेटवर्थ और कलेक्शन।
करीब 295 करोड़ रुपये की संपत्ति
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त की कुल संपत्ति लगभग 295 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। फिल्मों में अभिनय के लिए वह प्रति फिल्म करीब 8 से 15 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं। उन्होंने Leo से साउथ फिल्मों में काम करना शुरू किया। जिसके लिए उन्हें करीब 8 करोड़ रुपये लिए थे। वहीं Double iSmart में काम करने के लिए उन्होंने लगभग 15 करोड़ रुपये की फीस साइन की थी।
फिल्मों से आगे भी फैला है बिजनेस साम्राज्य
संजय दत्त का करियर सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। उनके पास दो प्रोडक्शन हाउस-Sanjay Dutt Productions और Three Dimension Motion Pictures-भी हैं। इसके अलावा वे खेल और स्टार्टअप्स में भी निवेश कर चुके हैं। दत्त Harare Hurricanes और B-Love Kandy क्रिकेट टीमों के सह-मालिक हैं।
उन्होंने स्नीकर्स प्लेटफॉर्म DawnTown, मीडिया कंपनी Cyber Media India और अल्कोहल स्टार्टअप Cartel & Bros में भी निवेश किया है। उनका खुद का स्कॉच व्हिस्की ब्रांड The Glenwalk भी बाजार में मौजूद है।
मुंबई और दुबई में आलीशान घर
संजय दत्त का मुख्य घर मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल इलाके में है, जिसकी कीमत करीब 40 करोड़ रुपये बताई जाती है। यह बंगला अपने क्लासिक इंटीरियर और शानदार डिजाइन के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उनका दुबई में भी एक शानदार बंगला है, जहां उनके बच्चे Shahraan Dutt और Iqra Dutt पढ़ाई करते हैं। अभिनेता अक्सर मुंबई और दुबई के बीच समय बिताते हैं।
लग्जरी कार और बाइक का शानदार कलेक्शन
संजय दत्त को महंगी कारों और बाइक्स का भी खास शौक है। उनके गैराज में Rolls-Royce Ghost, Ferrari 599 GTB, Audi R8, Range Rover Autobiography, Toyota Land Cruiser और Mercedes-Benz M-Class जैसी कई लग्जरी कारें शामिल हैं। बाइक कलेक्शन में Harley-Davidson Fat Boy और Ducati Multistrada जैसी दमदार बाइक्स भी मौजूद हैं।
महंगी घड़ियों के भी शौकीन
संजय दत्त की घड़ियों का कलेक्शन भी काफी चर्चित है। उनकी पसंदीदा घड़ियों में Roger Dubuis की Excalibur Double Tourbillon, Rolex की Cosmograph Daytona और Yacht-Master II, Audemars Piguet की Royal Oak Offshore और Hublot की King Power जैसी महंगी घड़ियां शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications