Gujarat Titans Schedule: गुजरात टाइटंस इस दिन खेलेगी पहला मैच, राजस्थान और दिल्ली के खिलाफ भी होगी कड़ी टक्कर
Gujarat Titans IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का आगाज होने वाला है और इस बार सबकी नजरें गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल पर टिकी हैं। गिल के लिए यह सीजन केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि खुद को साबित करने का सबसे बड़ा मौका है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से बाहर किए जाने के बाद गिल पहली बार टी20 फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं। बतौर कप्तान यह उनका तीसरा साल है और इस बार उनके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं, बल्कि पाने के लिए पूरा आसमान है।
गिल के पास खुद को साबित करने का मौका (Gujarat Titans IPL 2026 Schedule)
पिछले साल तक गिल को भारतीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट का भविष्य का कप्तान माना जा रहा था। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप की टीम से ड्राप होना उनके लिए एक बड़ा झटका रहा। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने उनसे उप-कप्तानी छीनकर अक्षर पटेल को सौंप दी थी। अब आईपीएल 2026 में गिल के पास मौका है कि वे बल्ले और कप्तानी से ऐसा प्रदर्शन करें कि चयनकर्ता उन्हें दोबारा टी20 टीम में शामिल करने पर मजबूर हो जाएं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर से शुरुआत
बीसीसीआई द्वारा जारी शुरुआती 20 मैचों के शेड्यूल के अनुसार, गुजरात टाइटन्स अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ करेगी। 4 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से होगी। इसके बाद टीम 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से दिल्ली में और 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से उनके घर में मुकाबला करेगी।
दमदार टीम से जीत की उम्मीद
इस बार गुजरात की टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। टीम ने जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर और कगिसो रबाडा जैसे दिग्गजों को जोड़कर अपने आक्रमण को और धारदार बनाया है। गिल के पास अब रबाडा, सिराज और ईशांत शर्मा के रूप में एक अनुभवी तेज गेंदबाजी आक्रमण है, जबकि स्पिन की कमान एक बार फिर राशिद खान के हाथों में होगी।












Click it and Unblock the Notifications