MP: किचन के फ्रिज में छिपा था अजगर, बना लिया था घर, ओपन करते ही फुंकारा, देखकर होश फाख्ता
सागर, 25 सितंबर। सोचिए, अगर आपके किचन में रखे फ्रिज में कोई सांप अपना घर बना ले तो क्या होगा? दमोह के मड़ियादो में ऐसा ही एक वाक्या सामने आया है। यहां एक घर के फ्रिज में कई दिन से एक अजगर रह रहा था। महिला ने सब्जियां निकलाने के लिए जैसे ही फ्रिज खोला तो अजगर फुंकार उठा और महिला पर हमला करने का प्रयास किया। महिला दहशत के मारे चीखते हुए बाहर की तरफ भागी। घर के लोगों ने पड़ोसियों की मदद से फ्रिज उठाकर सड़क पर रखा और सर्प विशेषज्ञ को बुलाया। जैसे ही फ्रिज का दरवाजा ओपन किया तो अजगर निकलकर पीछे जाली में जाकर दुबक गया। काफी मशक्कत के बाद फुर्तीले अजगर को काबू में किया जा सका।

दमोह जिले के हटा ब्लाक के मड़ियादो गांव में एक फ्रिज में अजगर छिपकर बैठा था। मुकेश गुप्ता ने बताया कि उन्होनंे करीब एक महीने पहले फ्रिज को साफकर रखा था, उसके बाद किचिन में केवल घर की महिलाएं ही फ्रिज को खोलकर उसमें सामान रखती और निकालती रहीं हैं। पूरा घर फ्रिज की खाद्य सामग्री का उपयोग करता रहा है। शनिवार को उनकी पत्नी ने जैसे ही फ्रिज खोला तो करीब तीन फीट लंबा मोटा अजगर उसमें से फुंकार उठा। पत्नी की चीख निकल गई और भागकर घरवालों को इसकी जानकारी दी। परिजन दौड़े और देखा तो अजगर फ्रिज में ही कुंडली जमाए बैठा था, फ्रिज को बंद कर पड़ोसियों की मदद से बाहर सड़क पर निकालकर ले आए थे। वन विभाग से सांप पकड़ने वाले नवीन खान को बुलाया गया था। उन्होंने सांप को पकड़ने के लिए जैसे ही गेट खोला तो वह फुर्ती के साथ निकलकर फ्रिज के नीचे से जाकर पीछे लगी जाली में जा घुसा। आसपास भीड़ के कारण वह भाग भी नहीं पाया। बाद में उसे जैसे-तैसे मशक्कत के बाद पकड़का बोरी में बांधकर जंगल में छोड़ा जा सका।

MP: नगर निगम के रिकाॅर्ड में फिर जिंदा होंगे बुजुर्ग, दोबारा शुरु होगी पेंशन
अजगर कब से छिपा था, किसी को नहीं पता, पूरा परिवार अस्पताल पहुंच गया
मुकेश ने बताया कि उनके घर में छोटा अजगर कब से फ्रिज में डेरा जमाए था, इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। हो सकता है वह फलों की डलियंा में छिपा रहा हो और नजर न पड़ी हो। बहरहाल कहीं अजगर की जूठी खाद्य सामग्री खाने से उनके परिजन को कोई दिक्कत तो नहीं है, इस आशंका में मुकेश व उनका पूरा परिवार अस्पताल जांच कराने पहुंचा था। जांच के बाद सभी को स्वस्थ्य बताया गया है। किसी को कोई दिक्कत नहीं है।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications