MP: नगर निगम के रिकाॅर्ड में फिर जिंदा होंगे बुजुर्ग, दोबारा शुरु होगी पेंशन
सागर, 24 सितंबर। मप्र के सागर नगर निगम के रिकाॅर्ड में पूर्व में मृत बताए गए लोग अब फिर से जिंदा किए जा रहे हैं। इन लोगों को जिंदा करने के लिए महापौर संगीता तिवारी ने निगम कमिश्नर चंदशेखर शुक्ला को निर्देश दिए थे! अब नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी अपने रिकाॅर्डों में दर्ज इन मृत लोगों को दस्तावेजों के आधार पर जीवित बताने जा रहा है। यह पूरा मामला यहां के टैक्स कलेक्टरों की लापरवाही और जिंदा इंसानों को मृत दर्ज कराने के बाद सामने आया है। जांच क बाद अपनी गलती सुधारने में निगम प्रशासन ने कोई संकोच नहीं किया और कुछ बुजुर्ग हैं जिन्हें जीते जी मार दिया था, अब उस गलती को सुथारा जा रहा है।

सागर के भगत सिंह वार्ड निवासी 85 साल के कोमलचंद जैन, संत रविदास वार्ड बड़ा करीला चैपड़ा निवासी 74 साल के आलम अहिरवार, 84 साल के मर्दन अहिरवार जैसे कुछ लोगों को निगम के टैक्स कलेक्टरों ने घर बैठे सर्वे करके कागजों में मृत बताकर रिपोर्ट निगम को सौंप दी। जबकि ये सभी जीवित और स्वस्थ्य व भले-चंगे हैं। ये गरीब बुजुर्ग अपनी पेंशन की राशि निकालने बैंक पहुंचे तो पता चला कि इन लोगों की पेंशन तो बंद हो चुकी है। इन्हें नगर निगम ने मृत बताकर इनकी पेंशन कई महीनों पहले ही बंद कर दी है। इतना ही नहीं इनके खाते में जमा राशि में से अतिरिक्त रुप से दी गई पेंशन की रिकवरी भी कर ली गई है। बैंक अधिकारियों के सामने इन्होंने खुद खड़े होकर कागज दिखाकर कहा कि हम तो जीवित हैं। हमें कैसे मृत बताया गया है, तो बैंक अधिकारियों ने उन्हें नगर निगम जाने के लिए बोला था।
महापौर के पास शिकायत लेकर पहुंचे तब लापरवाही सामने आई
जिंदा इंसान जिनकी पेंशन बंद कर दी गई, उन्हें कागजों में बिना किसी आधार के फर्जी तरीके से मृत घोषित कर दिया गया वे खुद महापौर संगीता तिवारी के पास पहुंचे और गुहार लगाई कि हम जिंदा हैं। कोमलचंद जैन, आलम अहिरवार व अन्य ऐसे ही पीड़ित लोगों ने महापौर को बताया कि बैंक वाले कह रहे हैं कि निगम के दस्तावेजों के उन्हें मृत बताया गया है, इसी कारण पेंशन नहीं आ रही हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने मामला आयुक्त को भेजकर जांच कराने और इन गरीबों की समस्या हल कराने व रिकाॅर्डों में इन्हें पुनः जीवित दर्ज कराने कहा था। नगर निगम प्रशासन अब कागजों में इन मृत व्यक्तियों को उनके पुराने दस्तावेज के आधार पर दोबारा रिकाॅर्ड व पोर्टल में जिवित दर्ज कर रहा है। इनकी पेंशन भी प्रारंभ कराई जा रही है। हालांकि बीच में जो पेंशन इन्हें नहीं मिल सकी, वह अब इन्हें नहीं मिल पाएगी।
गलती सुधार रहा निगम, दोषियों को थमाए नोटिस
नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला ने मामले में जांच कराई तो संत रविदास वार्ड के टैक्स कलेक्टर राकेश यादव, भगतसिंह वार्ड के अख्तर अली एवं बरियाघाट वार्ड के रघुवीर जाटव की लापरवाही सामने आई है। पूछताछ में इन तीनों टैक्स कलेक्टरों ने बताया कि यह गलती अनजाने में हो गई है। इन्होंने माफी भी मांगी है। हालांकि निगम प्रशासन इन्हें बख्शने के मूढ़ में कतई नहीं है। फिलहाल इन्हें नोटिस जारी किया गया है।
-
Surabhi Khandelwal: मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की बेटी हार्ट अटैक से मौत, लंबे समय से थीं बीमार -
MP News: मध्य प्रदेश में जल्द आएगी ट्रांसफर लिस्ट, कई जिलों के कलेक्टरों को मंत्रालय बुलाने की तैयारी -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: किसानों का बढ़ रहा इंतजार, कब आएगी सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त? -
Ladli Behna Yojana: इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर, जानिए तारीख -
MP News: दुबई यात्रा की बुकिंग में भारी गिरावट, ईरान-इजराइल युद्ध का सीधा असर, हजारों यात्रियों ने प्लान -
MP News: मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात, दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे से उज्जैन की सीधी कनेक्टिविटी -
MP News: भोपाल में चेन स्नैचिंग का खौफनाक गिरोह धराया, अयोध्या नगर पुलिस ने 2 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार -
महंगाई, विजयपुर प्रकरण और सूचना आयुक्त नियुक्ति पर बोले उमंग सिंघार, पेट्रोल-डीजल टैक्स घटाने की मांग -
Bhopal News: भोपाल में 11 मार्च को महिला जनसुनवाई, NCW अध्यक्ष विजया राहटकर सुनेंगी महिलाओं की शिकायतें -
MP News: मुरैना में लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सोते हुए पति की गोली मारकर हत्या कराई -
मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 8 हजार डॉक्टर काम बंद; OPD और सर्जरी सेवाएं प्रभावित -
MP News: सीधी–सिंगरौली NH-39 बनेगा फोर लेन, 105 KM हाईवे का निर्माण अप्रैल 2026 से शुरू, विंध्य को बड़ी सौगात












Click it and Unblock the Notifications