Kuno National Park: पर्यटकों के लिए फिर से खुला कुनो नेशनल पार्क, क्या अब देख पाएंगे चीतों को?
Kuno National Park: मध्य प्रदेश का कुनो नेशनल पार्क रविवार को पर्यटकों के लिए फिर से खुल गया, जो सालाना मानसून के मौसम के लिए बंद था। लेकिन, चीतों की एक झलक पाने के लिए पर्यटकों का दो साल का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ, क्योंकि चीतों को अभी तक जंगल में नहीं छोड़ा गया है।
चीतों के विलुप्त होने के करीब आठ दशक बाद, सितंबर 2022 में नामीबिया से आठ बड़े चीतों को केएनपी में लाया गया और भारत में उनकी आबादी को पुनर्जीवित करने के लिए बोमास (बाड़ों) में रखा गया। बाद में, देश में चीतों को फिर से लाने की भारत सरकार की परियोजना के तहत फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए।

ये भी पढे़ं- Kuno National Park: चीतों से कूनो फुल, अब और जरूरत नहीं, केन्या आई खेप तो कहां होगा नया ठिकाना?
Kuno National Park Time: कुनो नेशनल पार्क टाइमिंग?
केएनपी के निदेशक उत्तम शर्मा ने रविवार को पीटीआई को बताया कि 487 वर्ग किलोमीटर बफर जोन सहित 1,235 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस पार्क को फिर से खोल दिया गया है और आगंतुकों को सुबह 6.30 बजे से 10 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक अनुमति दी गई है।
उन्होंने कहा कि पार्क में 24 चीते हैं, जो सबसे तेज चलने वाले स्थलीय जानवर हैं, जिनमें नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 वयस्क चीते शामिल हैं।
यह पूछे जाने पर कि पर्यटकों को कब इन चीतों को जानवरों को देखने का मौका मिलेगा? उत्तम शर्मा ने कहा कि इस पर बातचीत चल रही है। एक अन्य वन अधिकारी ने कहा, "इस पर फैसला भारत सरकार द्वारा लिया जाएगा, जो अंतर-महाद्वीपीय स्थानांतरण परियोजना का नेतृत्व कर रही है।"
ये भी पढे़ं- Kuno National park: चीता 'गामिनी' ने 5 नहीं 6 शावकों को दिया है जन्म, सीएम मोहन ने वीडियो शेयर कर दी सूचना
बारिश के मौसम और जंगली जानवरों के प्रजनन काल के कारण 1 जुलाई से बंद रहने के बाद, केएनपी को छोड़कर मध्य प्रदेश के सभी राष्ट्रीय उद्यान 1 अक्टूबर को फिर से खुल गए। केएनपी को फिर से खोलने में देरी पर उत्तम शर्मा ने कहा कि यह श्योपुर जिले में अत्यधिक बारिश के कारण हुआ। मूसलाधार बारिश के कारण पार्क के अंदर की सड़कें खराब हो गई थीं।
श्योपुर जिले में 1 जून से 30 सितंबर तक समाप्त हुए मानसून सीजन के दौरान मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 1,323.2 मिमी बारिश हुई, जबकि यहां औसत बारिश 666.4 मिमी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल केंद्र के मौसम विज्ञानी पी के रायकवार ने बताया कि जिले में सामान्य से 99 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications