Kuno National park: चीता 'गामिनी' ने 5 नहीं 6 शावकों को दिया है जन्‍म, सीएम मोहन ने वीडियो शेयर कर दी सूचना

Kuno National Park: मध्‍य प्रदेश मशहूर कूनो नेशलन पार्क में बड़ी खुशखबरी की खबर आई है। गामिनी नाम की चीता ने पांच नहीं छह शावकों को जन्‍म दिया है। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ये जानकारी साक्षा करते हुए नन्‍हें शावकों का वीडियो भी शेयर किया है।

kuno

मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि प्रदेश के कूनो नेशलन पार्क में चीता गामिनी ने 5 नहीं छह शावकों को जन्‍म दिया है ये मादा चीता गामिनी दक्षिण अफ्रीकी से लाई गई थी जिसने एक साथ 6 शावकों को जन्‍म दिया है।

6 शावकों के जन्‍म के बाद बढ़ा चीतों का कुनबा

जन्‍म के बाद सभी शावक स्‍वस्‍थ हैं और उनकी मां यामिनी भी स्‍वस्‍थ्‍य है। इन शावकों के जन्‍म के बाद जिससे देश में चीता की कुल संख्या 27 हो गई है।

पांच नहीं छह शावकों का हुआ जन्‍म

बता दें एक सप्‍ताह पहले खबर आई थी कि मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 'गामिनी' ने केवल 5 शावकों को जन्म दिया है। हालांकि सीएम मोहन यादव ने इस बात की पुष्टि की कि वे पांच नहीं बल्कि छह शावक पैदा हुए थे।

पहली बार 'यामिनी' बनी है मां, बनाया रिकार्ड

वहीं केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री ने एक पोस्‍ट मिली जिसमें उन्‍होंने लिखा गामिनी की विरासत आगे बढ़ रही है। उन्‍होंने अपनी पोस्‍ट में आगे लिखा "खुशी का कोई अंत नहीं है, ये पांच नहीं छह है। उन्‍होंने कहा गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक सप्‍ताह बाद अब ये पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता मां गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली मादा के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है।

जनवरी और मार्च में भी कूनों में गूंजी थी किलकारियां

बता दें इससे पहले जनवरी महीने में नामीबिया से आई मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया था। वहीं मार्च 2023 में मादा चीता ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया था उनमें से लेकिन तीन शावकों की मौत भीषण गर्मी के कारण हो गई थी एक ही जिंदा बच पाया था।

श्‍योपुर में चीता सफारी

गौरतलब है कि मध्‍य प्रदेश के श्योपुर में कूनो नेशनल पार्क चीता सफारी बनाए जाने का ऐलान दिसंबर में किया गया था। ये देश की पहली चीता सफारी है। जिसका निर्माण सेंट्रल जू अथॉरिटी की परमीशन के बाद करवाना शुरू किया गया था। ये चीता सफारी टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर और इंटरप्रिटेशन सेंटर इसका नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+