इस स्कूल में दलित लड़कियों से साफ करवाते हैं टॉयलेट, फेंककर देते है रोटियां
छतरपुर। देश में जहां बुलेट ट्रेन को चलाने की तैयारी हो रही है। वहीं दूसरी ओर अभी देश अभी भी जात-पात और छुआछूत की जंजीरों में जकड़ा हुआ है। मध्यप्रदेश के छतरपुर से छुआछूत से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है। दावा किया गया है कि कदारी गांव के माध्यमिक एवं प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली अनुसूचित जाति की लड़कियों से झाड़ू लगवाई जाती है एवं शौचालय साफ करवाया जाता है। जाति के आधार पर उनकी ड्यूटी लगाई गई है। इतना ही नहीं मिड-डे मील में भी रोटियां फेंककर दी जाती हैं।

बता दें कि मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में आयोजित हुए महाकुंभ मेले के दौरान समरसता के नाम पर विशेष स्नान का आयोजन करवाया था। लेकिन उनकी कोशिशों का असर होते नहीं दिख रहा है। आए दिन प्रदेश के किसी ना किसी हिस्से ऐसी दुखद घटनाएं सामने आ जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications