UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक

UPSC 2025: बिहार में चर्चित रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी (UPSC 2025) की परीक्षा में 301वीं रैंक हासिल कर सफलता की एक नई इबारत लिखी है। अपनी इस उपलब्धि के बाद आकांक्षा ने साझा किया कि कैसे इंटरव्यू के दौरान एक स्पोर्ट्स से जुड़े सवाल ने उनके ज्ञान और सूझबूझ की परीक्षा ली।

न्यूज पिंच से बातचीत करते हुए आकांक्षा ने बताया कि इंटरव्यू पैनल ने उनसे खेल जगत और पुरस्कारों के बदलते स्वरूप को लेकर सवाल किया। उनसे पूछा गया कि भारत के सबसे बड़े खेल सम्मान, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर अब क्या कर दिया गया है?

virat kohli

आकांक्षा ने बिना झिझक के इसका सही जवाब देते हुए बताया कि अब इसे मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड के नाम से जाना जाता है। यह सवाल इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि पैनल ने इसे भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली के संदर्भ में जोड़ा था। कोहली को लेकर ही यह सवाल था क्योंकि उनको यह पुरस्कार मिल चुका है। कोहली के अलावा कई अन्य क्रिकेटरों को भी यह अवॉर्ड मिला है।

Virat Kohli को कब मिला यह सम्मान?

विराट कोहली को साल 2018 में इस प्रतिष्ठित सम्मान (तब राजीव गांधी खेल रत्न) से नवाजा जा चुका है। पैनल यह देखना चाहता था कि क्या उम्मीदवार को पुरस्कारों के इतिहास और उनमें हुए हालिया बदलावों की जानकारी है या नहीं। आकांक्षा ने न केवल नाम परिवर्तन की जानकारी दी, बल्कि विराट कोहली जैसे दिग्गजों को मिले सम्मान के महत्व को भी बखूबी समझाया।

किन भारतीय क्रिकेटरों को मिला अवॉर्ड

गौरतलब है कि अब तक मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड सिर्फ 5 ही भारतीय क्रिकेटरों को मिल पाया है। उनमें सबसे पहला नाम सचिन तेंदुलकर का आता है, उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली हैं। दिलचस्प बात यह है कि साल 2020 में रोहित शर्मा और 2021 में मिताली राज को भी यह अवॉर्ड मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+