Silver Rate Today: चांदी में बड़ा झटका! एक झटके में ₹3300 तक लुढ़के भाव, दिल्ली से पटना तक आज कितना है रेट
Silver Rate Today 09 March 2026: नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सर्राफा और कमोडिटी बाजार में चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलते ही सिल्वर फ्यूचर्स करीब 1.23% गिरकर ₹3,301 टूट गया और कीमत घटकर ₹2,64,984 प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव ₹2,68,285 प्रति किलो पर बंद हुआ था।
इस साल चांदी ने जबरदस्त तेजी भी देखी है। 29 जनवरी 2026 को चांदी का वायदा भाव ₹4,20,048 प्रति किलो के ऐतिहासिक उच्च स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि उसके बाद से बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है और अब कीमतें उस स्तर से काफी नीचे आ चुकी हैं।

सर्राफा बाजार में क्या है हाल?
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत ₹2,71,700 प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) तक टूट चुकी है। वहीं GoodReturns की रिपोर्ट के मुताबिक कई शहरों में चांदी का रेट करीब ₹2,85,000 प्रति किलो के आसपास चल रहा है।
दूसरी ओर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह तक चांदी का औसत रेट ₹2,60,273 प्रति किलोग्राम तक आ गया है।
Silver Price In India: 09 मार्च 2026: भारत के 26 शहरों में चांदी का ताजा भाव
| शहर | चांदी का रेट |
|---|---|
| 🔹दिल्ली | ₹2,850 (10 ग्राम) | ₹28,500 (100 ग्राम) | ₹2,85,000 (एक किलो) |
| 🔹मुंबई | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| 🔹कोलकाता | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| 🔹चेन्नई | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| 🔹पटना | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| 🔹लखनऊ | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| 🔹मेरठ | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| 🔹अयोध्या | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| 🔹गाजियाबाद | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| 🔹नोएडा | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| 🔹गुरुग्राम | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| 🔹जयपुर | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| 🔹लुधियाना | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| 🔹गुवाहाटी | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| 🔹इंदौर | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| 🔹कानपुर | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| 🔹अहमदाबाद | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| 🔹सूरत | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| 🔹नागपुर | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| 🔹पुणे | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| 🔹चंडीगढ़ | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| 🔹नासिक | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| 🔹वडोदरा | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| 🔹बैंगलोर | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| 🔹भुवनेश्वर | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| 🔹कटक | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव
ग्लोबल मार्केट में भी कीमती धातुओं पर दबाव देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 83.40 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है। वहीं सोने की कीमतों में भी कमजोरी दर्ज की गई है। मजबूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ती बॉन्ड यील्ड के कारण कीमती धातुओं की मांग पर दबाव पड़ा है।
दरअसल डॉलर इंडेक्स पिछले सप्ताह के तीन महीने के उच्च स्तर के करीब बना हुआ है। डॉलर मजबूत होने पर अन्य देशों की मुद्राओं में सोना और चांदी खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे मांग कमजोर पड़ती है और कीमतों पर दबाव आता है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से महंगाई की आशंका बढ़ी है, जिससे निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद भी कमजोर हुई है।
मिडिल ईस्ट तनाव का असर
वैश्विक बाजार में निवेशकों की नजर मिडिल ईस्ट की स्थिति पर भी बनी हुई है। 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एयर स्ट्राइक कर युद्ध की घोषणा कर दी थी। इसके बाद ईरान ने भी मिसाइल और ड्रोन से जवाबी हमला किया। इस टकराव ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता बढ़ा दी है। इसी बीच ईरान ने मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित कर दिया, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है।
भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोना और चांदी की कीमतें कई आर्थिक कारकों से प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातुओं की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी, कच्चे तेल की कीमत और स्थानीय मांग-आपूर्ति जैसे तत्व मिलकर सर्राफा बाजार के रेट तय करते हैं। भारत अपनी अधिकांश कीमती धातुएं आयात करता है, इसलिए वैश्विक बाजार में होने वाला बदलाव घरेलू कीमतों पर तेजी से असर डालता है।
(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)












Click it and Unblock the Notifications