पहली पत्नी नीलम सिंह की मौत के 11 साल बाद पवन सिंह का शॉकिंग बयान, हुई ऐसी हालत, बोले- आपके बिना अधूरा हूं
Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह अक्सर अपने गानों, फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि इस बार वह एक बेहद भावुक वजह से चर्चा में हैं।
पवन सिंह का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल
दरअसल गत 8 मार्च 2026 को उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह (Neelam Singh) की पुण्यतिथि थी। इस मौके पर पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था, जिसे देखकर उनके फैंस भी भावुक हो गए थे। एक्टर का ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग दिवंगत नीलम सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

2014 में हुई थी पवन सिंह और नीलम सिंह की शादी
-जानकारी के अनुसार पवन सिंह ने साल 2014 में नीलम सिंह से शादी की थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया।
-शादी के करीब एक साल बाद ही यानी 8 मार्च 2015 को नीलम सिंह ने सुसाइड कर लिया था। उनकी अचानक मौत की खबर ने न सिर्फ पवन सिंह बल्कि पूरे भोजपुरी फिल्म जगत को झकझोर कर रख दिया था।
पुण्यतिथि पर शेयर की फोटो और लिखा भावुक मैसेज
-दिवंगत पत्नी नीलम सिंह की पुण्यतिथि पर पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी एक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने बेहद भावुक शब्दों में अपनी भावनाएं जाहिर की थीं।
-पवन सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा- आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा। ये छोटा सा मैसेज इस बात को जाहिर करता है कि इतने साल बीत जाने के बाद भी पवन सिंह अपनी पहली पत्नी की यादों से बाहर नहीं निकल पाए हैं।
नीलम सिंह की मौत आज भी एक रहस्य
नीलम सिंह ने आत्महत्या क्यों की, इसका स्पष्ट कारण आज तक सामने नहीं आ पाया है। हालांकि उस समय ये चर्चा जरूर हुई थी कि पवन सिंह अपने काम में काफी बिजी रहते थे जिसकी वजह से नीलम खुद को अकेला महसूस करती थीं। माना जाता है कि यही अकेलापन उनकी जिंदगी पर भारी पड़ गया। हालांकि इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई ठोस वजह सामने नहीं आई।
नीलम सिंह की मौत से टूट गए थे पवन सिंह
-वहीं पवन सिंह के लिए ये घटना किसी बड़े सदमे से कम नहीं थी। नीलम सिंह की अचानक मौत ने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया था और वह लंबे समय तक गहरे दुख में रहे।
-आज भी पवन सिंह कई मौकों पर अपनी पहली पत्नी का जिक्र करते नजर आते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर किया गया ये भावुक पोस्ट इस बात का सबूत है कि नीलम सिंह की यादें आज भी उनके दिल में जिंदा हैं।












Click it and Unblock the Notifications