डाॅ. गौर विवि की उपलब्धिः राष्ट्रीय मंच पर फाॅर्मेसी विभाग के चार शिक्षक एक साथ सम्मानित
सागर, 4 सितम्बर। डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेस से सेवा मुक्त डॉक्टर एनके जैन, कार्यरत प्रो डॉक्टर संजय जैन, डॉक्टर वंदना सोनी एवं फार्मेसी विभाग से उच्च शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर जीडी गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर की 25 वी APTICON 2021 जो कि एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल फीचर्स ऑफ इंडिया जो जेएसएस विश्वविद्यालय मैसूर में गोल्डन जुबली के दौरान आयोजित की गई थी। यह पहला मौका है जब डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के चार प्रोफेसर को एक साथ राष्ट्रीय मंच पर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

प्रोफ़ेसर डॉक्टर एनके जैन को एपीटीआई भोजराज पंजा मूल लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2021 से सम्मानित किया गया है, डॉक्टर एनके जैन ने सागर विश्वविद्यालय के विभिन्न पदों पर रहते हुए डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेस को ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम योगदान दिया है। डाॅक्टर संजय कुमार जैन जो फार्मेसी विभाग में बतौर प्रोफेसर हेड ऑफ डिपार्टमेंटए क्मंदए एवं कई भूमिकाओं में कार्य कर रहे हैं, उनको ए पीटीआई डॉ. मंजूश्री मेमोरियल अवॉर्ड फॉर द बेस्ट फार्मा साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ. संजय कुमार जैन को शिक्षा एवं रिसर्च में अहम योगदान के लिए राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त हो चुका हैं। डॉ. वंदना सोनी हेड ऑफ डिपार्टमेंट के पद पर कार्य कर रही हैं को ए पीटीआई फार्मेसी वुमन ऑफ द ईयर के से सम्मानित किया गया है। वहीं डॉक्टर जीडी गुप्ता जो कि बतौर डायरेक्टर, कॉलेज ऑफ फार्मेसी मोगा में कार्यरत हैं डॉ गुप्ता ने सागर विश्वविद्यालय से बी फॉर्म एवं एमफार्म फार्मास्यूटिक्स में किया है। वे विगत 25 सालों से कई संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं। आईपीआर प्रिंसिपल ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड पाने वाले नॉर्थ इंडिया के प्रथम प्रोफेसर हैं।
इन्होंने प्रदान किए अवार्ड
यह सभी अवार्ड सुदर्शन जैन सेक्रेटरी जनरल इंडियन फार्मास्यूटिकल एलाइंस, डॉक्टर मोंटू एम पटेल प्रेसिडेंट फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, एसपी मंजूनाथ सेक्रेटरी जेएसएस मैसूर, एग्जीक्यूटिव सेक्रेट्री जेएसएस, डॉ. सुरेश प्रो चांसलर जेएसएस, डॉ मिलिंद उमेकर प्रेसिडेंट पीटीआई, डॉ रमन सिंह सचिव पीटीआई के अलावा कई मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रदान किए गए हैं। सागरः सीएम राइज स्कूल की शिक्षिका ने तैश में आकर बाबू के गाल पर जड़ा थप्पड़
सर्वश्रेष्ठ शिक्षा एवं रिसर्च के लिए पहचाना जाता है सागर का फाॅर्मेसी डिपार्टमेंट
सागर विश्वविद्यालय का डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेस लगातार देश में फार्मेसी के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षा एवं रिसर्च के लिए जाना जाता है। यहां से पढ़े हुए छात्र फार्मासिस्टए भ्वेचपजंसए त्मेमंतबी ब्मदजतमए ैबपमदजपेजए शिक्षा जगत रिसर्च के साथ-साथ कई बड़ी-बड़ी कंपनियों को संचालित कर रहे हैं एवं उच्च पद पर आसीन होकर विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेस को गौरवान्वित कर रहे हैंं। राष्ट्रीय स्तर के मंच पर एक साथ चारों को यह सम्मान महाविद्यालय एवं डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेस के लिए बहुत ही गौरव की बात है।












Click it and Unblock the Notifications