'गाय का जन्म प्रमाण पत्र दिखाओ',बंगाल में BJP विधायक ने बीच सड़क पर रुकवाई गाड़ी, मांग सुन चकराया सबका सिर

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आए दिन अजब-गजब मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार जो हुआ है उसने सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक सबको हैरत में डाल दिया है। राज्य के हिंगलगंज से नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक रेखा पात्रा ने बीच सड़क पर मवेशियों से भरी एक गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद उन्होंने जो मांग की, उसे सुनकर गाड़ी चालक से लेकर आसपास खड़े लोग भी सोच में पड़ गए।

बीजेपी विधायक ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर इन गायों को ले जाना है, तो पहले इनका 'बर्थ सर्टिफिकेट' यानी जन्म प्रमाण पत्र दिखाइए, ताकि इनकी सही उम्र का पता लगाया जा सके। इस अतरंगे वाकये के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बीजेपी पर तंज कसने का एक बड़ा मौका मिल गया है।

BJP MLA COW Birth certificate

🔷विधायक ने बीच सड़क पर उतरवाईं गायें, खिलाया चारा और पानी

यह पूरी घटना हिंगलगंज के लेबुखाली इलाके की बताई जा रही है। शनिवार को जब मवेशियों से लदा एक वाहन वहां से गुजर रहा था, तभी बीजेपी विधायक रेखा पात्रा ने उसे बीच रास्ते में ही रुकवा लिया। गाड़ी रुकवाने के बाद उन्होंने उसमें लदे सभी मवेशियों को नीचे उतरवाया और सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे बंधवा दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, विधायक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उन बेजुबान जानवरों के लिए तुरंत खाने के चारे और पीने के पानी का इंतजाम भी करवाया।

जब इस कार्रवाई को लेकर उनसे सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मुख्यमंत्री (नेता प्रतिपक्ष) शुभेंदु अधिकारी के निर्देशों का हवाला दिया। रेखा पात्रा ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी ने अवैध मवेशी तस्करों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार की तरफ से एक नई गाइडलाइन जारी की गई है, जिसके मुताबिक 14 साल से कम उम्र के मवेशियों को काटा नहीं जा सकता है।

सुवेंदु अधिकारी को हराने के लिए TMC ने पानी की तरह बहाए 100 करोड़? लिफाफे में बंटे नोट, दावों से हड़कंप!
सुवेंदु अधिकारी को हराने के लिए TMC ने पानी की तरह बहाए 100 करोड़? लिफाफे में बंटे नोट, दावों से हड़कंप!

🔷"बर्थ सर्टिफिकेट नहीं तो होगी जेल", नियमों पर दी सफाई

अपने इस कदम को सही ठहराते हुए बीजेपी विधायक ने नियमों की अनोखी व्याख्या कर दी। रेखा पात्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "जैसा कि हमारी सरकार ने निर्देश दिया है, 14 साल से कम उम्र की गायों को काटने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई भी अवैध रूप से गायों को ले जाते हुए पकड़ा जाता है, तो हम उन्हें रोकेंगे और उनसे गायों का जन्म प्रमाण पत्र मांगेंगे।

अगर कोई भी व्यक्ति यह सर्टिफिकेट दिखाने में नाकाम रहता है, तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।" विधायक के इस बयान के बाद कि अब गायों की उम्र साबित करने के लिए इंसानों की तरह कागजात दिखाने होंगे, बंगाल की राजनीति का पारा अचानक चढ़ गया है।

🔷टीएमसी ने उड़ाया मजाक, महुआ मोइत्रा ने कसा तगड़ा तंज

बीजेपी विधायक की इस मांग पर सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस ने चुटकी लेने में बिल्कुल भी देर नहीं की। टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने इस पर पलटवार करते हुए कहा, "हम माननीय विधायक जी से अनुरोध करते हैं कि वे किसी भी बीजेपी शासित 'डबल-इंजन' राज्य से किसी गाय का ऐसा जन्म प्रमाण पत्र लाकर दिखाएं। इससे हमें भी समझने में मदद मिलेगी। अगर बीजेपी ऐसा कोई सर्टिफिकेट दिखा पाती है, तो हमें यह भी देखना होगा कि इसे जारी करने का अधिकार किसने दिया है।"

इस पूरे मामले को लेकर टीएमसी की फायरब्रांड सांसद महुआ मोइत्रा ने भी सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया। उन्होंने इस घटना की खबर को साझा करते हुए तीखा तंज कसा और लिखा, "बंगाल में नई चुनी गई बीजेपी विधायक अब गायों की उम्र साबित करने के लिए उनके जन्म प्रमाण पत्र की मांग कर रही हैं। इसे कहते हैं परिवर्तन!" इस अजीबोगरीब बहस के बाद अब हर कोई यह सोच रहा है कि भला बेजुबान मवेशियों का जन्म प्रमाण पत्र कहां से बनकर आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+