Delhi Traffic Advisory: 19 मई को घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन! बंद रहेंगे कई रास्ते, नई एडवाइजरी
Delhi Traffic Advisory: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बड़े इंटरनेशनल इवेंट्स की हलचल शुरू होने वाली है। प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 28 मई से 1 जून 2026 तक 'ट्विन समिट' (Twin Summits) का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस समिट और इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम शामिल हैं। इस महा-आयोजन को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह कमर कस चुकी है।
इसी सिलसिले में कल यानी 19 मई 2026 (मंगलवार) को दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक लुटियंस दिल्ली और भारत मंडपम के आसपास के इलाकों में एक मेगा 'समिट रिहर्सल' (Summit Rehearsal) की जाएगी। इस दौरान नई दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा और कुछ मार्ग पूरी तरह बंद भी किए जा सकते हैं। अगर आप कल इस दौरान घर से बाहर निकल रहे हैं, तो जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ये गाइडलाइन जरूर नोट कर लें।

▶️बिना फंसे कैसे करें दिल्ली में सफर? इन रास्तों का करें इस्तेमाल
रिहर्सल के दौरान आम जनता को ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुछ वैकल्पिक रास्तों (Alternate Routes) का सुझाव दिया है, जो बिना किसी रुकावट के चालू रहेंगे:
- रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग: दिल्ली के ये दोनों मुख्य रास्ते दोनों दिशाओं में पूरी तरह खुले रहेंगे, आप इनका इस्तेमाल बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं।
- उत्तर से दक्षिण (North to South): अगर आप नॉर्थ दिल्ली से साउथ दिल्ली की तरफ जा रहे हैं, तो राजघाट और सराय काले खां होते हुए रिंग रोड का रूट पकड़ें।
- पश्चिम से दक्षिण (West to South): वेस्ट दिल्ली से साउथ जाने वाले लोग धौला कुआं, मोती बाग और भीकाजी कामा प्लेस वाले रिंग रोड रूट का इस्तेमाल करें।
- पूर्व से दक्षिण (East to South): ईस्ट दिल्ली से साउथ जाने के लिए सराय काले खां और बारापुला या आश्रम चौक कॉरिडोर वाला रास्ता सबसे बेस्ट रहेगा।
- एयरपोर्ट जाने वाले यात्री: आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) जाने वाले यात्रियों के लिए धौला कुआं की तरफ से एनएच-8 (NH-8) और गुरुग्राम रोड पूरी तरह चालू रहेगा।
▶️नई दिल्ली के एंट्री पॉइंट्स और बंद रहने वाले रास्ते
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक दोपहर 12 से 3 बजे के बीच नई दिल्ली के कुछ खास एंट्री पॉइंट्स पर सख्त चेकिंग होगी और कई रास्ते प्रभावित रहेंगे।
- एसपी मार्ग और मथुरा रोड इस रिहर्सल से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे और सुरक्षा कारणों से इन्हें कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद भी किया जा सकता है। नई दिल्ली में प्रवेश के लिए केवल रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग का ही उपयोग करने की सलाह दी गई है।
- अगर आप कनॉट प्लेस (CP) जाना चाहते हैं, तो डब्ल्यू-पॉइंट (तिलक मार्ग) पर सिकंदरा रोड या डीडीयू मार्ग का इस्तेमाल करें। इसके अलावा राजीव चौक के आउटर सर्किल के लिए संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग या बाराखंबा रोड का रास्ता खुला रहेगा।
- मेडिकल इमरजेंसी या आरएमएल (RML) अस्पताल जाने वाले मरीजों के लिए शेख अब्दुल रहमान मार्ग खुला रखा गया है, ताकि अस्पताल के ट्रैफिक को प्राथमिकता मिल सके।
- सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट या पटियाला हाउस कोर्ट जाने वाले वकीलों और आम लोगों के लिए तिलक मार्ग खुला रहेगा।
▶️भारत मंडपम जाने वाले और आम यात्रियों के लिए जरूरी बातें (Guidelines For Bharat Mandapam Visitors)
अगर आप इस इवेंट से जुड़े हैं या कल भारत मंडपम की तरफ जा रहे हैं, तो पार्किंग और परिवहन से जुड़े इन नियमों का खास ध्यान रखें:
- मेट्रो का करें इस्तेमाल: ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इस दौरान सफर के लिए सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन का इस्तेमाल करें। यह वेन्यू तक पहुंचने का सबसे तेज और आसान तरीका है।
- पार्किंग और गेट एंट्री: गाड़ियों की पार्किंग केवल भैरो मंदिर पार्किंग स्थल पर होगी। इसके अलावा भारत मंडपम में एंट्री केवल गेट नंबर 4 और 10 से ही मिल सकेगी।
- कैब और शटल सेवा: ओला, उबर और रैपिडो जैसी कैब सेवाएं गेट नंबर 4 और 10 के पास पिक-अप और ड्रॉप दे सकेंगी। साथ ही आईटीपीओ गेट 4 और 10 से नजदीकी मेट्रो स्टेशनों के लिए 'पार्क एंड राइड' शटल बसें भी चलाई जाएंगी।
- नेविगेशन ऐप्स की मदद लें: रास्ते में किसी भी भ्रम से बचने के लिए गूगल मैप्स, मैपमायइंडिया या मैपल्स ऐप का इस्तेमाल करें, जो आपको लाइव डायवर्जन और सही वैकल्पिक रास्ता खुद बता देंगे।
- जरूरी सलाह: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि कल वे अपने सामान्य समय से कम से कम 30 मिनट पहले घर से निकलें और सड़कों पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करें। जब तक बहुत जरूरी न हो, दोपहर 12 से 3 बजे के बीच भारत मंडपम की तरफ जाने वाले रास्तों पर गाड़ी ले जाने से बचें।












Click it and Unblock the Notifications