सागरः सीएम राइज स्कूल की शिक्षिका ने तैश में आकर बाबू के गाल पर जड़ा थप्पड़
सागर, 3 सितम्बर। सागर जिले में इन दिनों शिक्षा के मंदिर शिक्षक व स्टाफ के आपसी विवाद को लेकर चर्चाओं में हैं। विवाद में यहां चप्पल और थप्पड़ चल रहे हैं। ताजा मामला जिले के नरयावली से आया है। यहां सीएम राइज स्कूल में एक महिला शिक्षक ने किसी बात के विवाद को लेकर तैश में आकर स्कूल के बाबू के गाल पर थप्पड़ रसीद कर दिया। दोनों के बीच किसी कागज पर सील न लगाने को लेकर काफी देर तक बहसबाजी होती रही। स्कूल की प्राचार्य व अन्य स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

मप्र के सागर जिले में इन दिनों चप्पल कांड और थप्पड़ कांड खूब चर्चाओ में हैं। बीते रोज नरयावली में स्थित सीएम राइज स्कूल से एक थप्पड़कांड का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला शिक्षक अपने स्कूल के ही एक बाबू को स्कूल के बाहर मैदान में थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। शिक्षिका और बाबू के बीच खूब बहसबाजी और गाली-गलौज भी हुआ। शिक्षिका ने बाबू को भला-बुरा कहा तो फिर वे भी पीछे नहीं रहे। थप्पड़ के बाद बाबू भी मेडम को मारने के लिए हुए तो बाकी स्टाफ ने आवाज देकर रोक लिया, अन्यथा मेडम में भी थप्पड़ के रिएक्शन में थप्पड़ पड़ ही जाता।

चंद सेकंड बाद स्कूल की प्राचार्य सामने आई और उनके व महिला शिक्षक के बीच बातचीत होती रही। इस दौरान प्राचार्य कह रहीं थी कि आपको विवाद करने की क्या जरुरत थी, मेरे आने का इंतजार तो कर लेतीं, इसके जवाब में शिक्षिका बताती हैं कि वे कागज पर पावती लेने के घूम रही हैं। बाबू चक्कर लगवा रहा है। पावती नहीं देता। कहता है सील नहीं है। वे आपकी बात क्या सुनेंगे।
एक हफ्ते पहले देवरी के रसेना में चप्पल कांड हुआ था
जिले की देवरी तहसील के अंतर्गत रसेना गांव में एक हफ्ते पहले ही इसी तरह का एक चप्पल कांड सामने आया था। इसमें एक महिला शिक्षक स्कूल परिसर ही प्रभारी प्राचार्य से विवाद कर रही थीं। उन्होंने अपनी चप्पल उताकर प्रभारी प्राचार्य को फेंककर मारी थी। इसके बाद स्कूल में काफी हंगामा हुआ था। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद दोनों शिक्षकों का ट्रांसफर अलग-अलग स्कूलों में कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications