Trump Buffalo: ट्रंप जैसा दिखने वाला भैंसा हुआ Viral, लोगों ने बताया हूबहू, अब ईद पर होगा कुर्बान-Video
Trum Buffalo: Bangladesh में इस बार ईद-उल-अजहा से पहले दो भैंसे अचानक सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए हैं। इन भैंसों के नाम दुनिया के दो बड़े नेताओं Donald Trump और Benjamin Netanyahu के नाम पर रखे गए हैं। इन दोनों जानवरों के वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इन्हें देखने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं।
700 किलो का सफेद भैंसा बना 'डोनाल्ड ट्रंप'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नारायणगंज के पाईकपारा इलाके में रहने वाला करीब 700 किलोग्राम वजन का एक सफेद भैंसा सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस भैंसे का नाम डोनाल्ड ट्रंप रखा गया है। स्थानीय लोग और सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि इसके सिर के सुनहरे बाल और चेहरे की बनावट काफी हद तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसी दिखती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस भैंसे के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।वीडियो देखने वाले कई लोग मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि यह ट्रंप का भैंसा वर्जन लगता है। कुछ यूजर्स ने इसके बालों को ट्रंप के मशहूर हेयरस्टाइल से जोड़कर मीम्स भी बनाए हैं।
कैसे पड़ा 'डोनाल्ड ट्रंप' नाम?
भैंसे के मालिक जियाउद्दीन मृधा ने बताया कि उन्होंने इस जानवर को करीब 10 महीने पहले राजशाही के पशु बाजार से खरीदा था। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई ने मजाक-मजाक में इसके सिर पर भूरे बाल देखकर इसका नाम "डोनाल्ड ट्रंप" रख दिया। उन्होंने बताया कि- "यह स्वभाव से काफी शांत है। आमतौर पर सफेद भैंसे ज्यादा आक्रामक नहीं होते और जब तक उन्हें उकसाया न जाए, वे आराम से रहते हैं।"
लोग बोले- सच में ट्रंप जैसा दिखता है
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तुलना सिर्फ मजाक नहीं है, बल्कि भैंसे की शक्ल सच में ट्रंप जैसी लगती है। एक महिला ने बताया कि जब उन्होंने फेसबुक पर इसकी तस्वीरें देखीं, तो उन्हें पहली नजर में ही डोनाल्ड ट्रंप की याद आ गई। महिला ने कहा, "इसके चेहरे की बनावट और हेयरस्टाइल काफी हद तक ट्रंप जैसे लगते हैं।"
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह भैंसा ट्रंप से अलग काफी शांत और विनम्र स्वभाव का है।
नेतन्याहू जैसा दिखता है दूसरा भैंसा- दावा
ऐसे ही एक और भेंसे को देखकर लोगों का कहना है कि उसकी बनावट इजरायली पीएम बेन्जमिन नेतन्याहू जैसी है। हालांकि इस भैंसे पर देखने वालों की राय बंटी हुई दिखी। कुछ बात से सहमत हुए और कुछ असहमत।
वीडियो देखकर पहुंचे लोग स्थानीय निवासी रसेल ने बताया कि वह फेसबुक पर वीडियो देखने के बाद खासतौर पर इस भैंसे को देखने आए थे। उन्होंने कहा, "यह सच में ट्रंप जैसा दिखता है। इसका चेहरा और बाल काफी मिलते-जुलते हैं।" एक अन्य यूजर मिम ने कहा कि पहले उन्हें लगा था कि लोग बढ़ा-चढ़ाकर बातें कर रहे हैं, लेकिन असल में देखने के बाद उन्हें भी यह तुलना सही लगी। उन्होंने कहा, "यह नाम इस पर पूरी तरह फिट बैठता है।"
खास डाइट से बना इतना विशाल
भैंसे के मालिक के मुताबिक, दक्षिण एशिया में सफेद भैंसे काफी दुर्लभ माने जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस भैंसे को मक्का, सोयाबीन और चोकर जैसी पौष्टिक चीजें खिलाई गईं, जिसकी वजह से इसका वजन और शरीर इतना मजबूत बना। उन्होंने यह भी बताया कि यह भैंसा पहले ही बिक चुका है।
ईद से पहले बन गए इंटरनेट स्टार
ईद-उल-अजहा से पहले इन दोनों भैंसों की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर इनके वीडियो और तस्वीरें लाखों बार देखी जा चुकी हैं। कई लोग इन्हें सिर्फ जानवर नहीं, बल्कि "वायरल सेलिब्रिटी भैंसे" कहकर बुला रहे हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।














Click it and Unblock the Notifications