MP: पर्यटन पर सरकार ने किया फोकस, विकास के लिए 13 शहरों को अतिरिक्त बजट
सागर, 25 सितंबर। मप्र सरकार प्रदेश की पर्यटन नगरों को विकसित करने की योजना में जुटा हुआ है। प्रदेश में पर्यटन की सुविधाओं के विस्तार और विकास के लिए रुटीन बजट से इतर अतिरिक्त बजट भी रख रही है। इसकी शुरुआत भी हो गई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने पहले राउंड में प्रदेश के 13 नगर पालिकों को इसके लिए अलग से राशि देने की घोषणा की है। इसमें बुंदेलखंड के तीन शहर शामिल हैं।

बुंदेलखंड की पयर्टन नगरी खजुराहो, पन्ना और श्रीरामराजा की नगरी ओरछा में सुविधाएं विकसित करने के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही हैं। यहां केंद्र सरकार की योजनाओं के अलावा राज्य सरकार भी नगर पालिकाओं के माध्यम से सुविधाएं विकसित करेगी। सरकार ने मप्र में 13 पयर्टन शहरों की नगर पालिकाओं को एक-एक करोड़ अतिरिक्त बजट देने का फैसला किया है। इनमें नगर पालिक निगम बुरहानपुर, नगर पालिका परिषद मैहर, चंदेरी, पन्ना, नगर परिषद ओरछा, ओंकारेश्वर, अमरकंटक, चित्रकूट, साँची, खजुराहो, मांडू, महेश्वर तथा भेड़ाघाट को 1-1 करोड़ दिया जाएगा। ह पैसा उनके क्षेत्र में स्थित प्रमुख पर्यटक स्थल के विकास के लिए दिया जा रहा है।
पहली किस्त के रुप में 44 लाख रुपए मिलेंगे
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि प्रमुख पर्यटन केंद्र वाले 13 नगरीय निकायों को पर्यटक सुविधाएं बढ़ाने तथा अधोसंरचना विकास के लिए एक-एक करोड़ रुपए का विशेष अनुदान स्वीकृत किया गया है। अनुदान तीन किस्तों में दिया जाएगा। पहली किस्त के रूप में प्रत्येक निकाय को 44 लाख रुपए मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications