EC की कार्रवाई पर ममता को मिला विपक्ष का साथ, संजय राउत बोले- BJP के इशारे पर काम कर रहा आयोग
चुनाव आयोग द्वारा टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर 24 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर बैन लगाए जाने के एक दिन बाद गैर-भाजपा दलों के कई नेता ममता बनर्जी के समर्थन में खड़े दिखाई दिए।
कोलकाता, 13 अप्रैल। चुनाव आयोग द्वारा टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर 24 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर बैन लगाए जाने के एक दिन बाद गैर-भाजपा दलों के कई नेता ममता बनर्जी के समर्थन में खड़े दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा, 'ममता बनर्जी की चुनावी रैलियों पर 24 घंटे के लिए लगाए गए प्रतिबंध का फैसला चुनाव आयोग ने भाजपा के इशारे पर लिया है। यह लोकतंत्र और देश के स्वतंत्र संस्थानों की संप्रभुता पर सीधा हमला है।'
Recommended Video

संजय राउत के अलावा डीएमके नेता एमके स्टालिन भी इस मुद्दे पर ममता का समर्थन करते दिखे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'हमारे लोकतंत्र में विश्वास स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों पर टिका है। भारत के चुनाव आयोग को सभी दलों के लिए एक समान रुख रखना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि निष्पक्षता और तटस्थता बनी रहे।'
वहीं, भाजपा से टीएमसी में शामिल हुए यशवंत सिन्हा ने कहा, 'हमें हमेशा चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर संदेह था, लेकिन आज यह साबित भी हो गया। अब यह साफ हो चुका है कि कि चुनाव आयोग मोदी/शाह के आदेश पर काम कर रहा है। लोकतंत्र की हर संस्था से आज छेड़छाड़ हो रही है। हम क्या उम्मीद करें?'
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: कोलकाता में चुनाव आयोग चार पुलिस अफसरों का किया तबादला
वहीं, टीएमसी में शामिल हुए क्रिकेटर मनोज तिवारी ने लिखा- क्या आचार संहिता केवल ममता बनर्जी पर लागू होती है। यह तब कहां था तब दिलीप घोष और सायंतन बासु जहर उगल रहे थे। यह तब कहां था जब सुवेंदु अधिकारी दीदी को बेगम बुलाकर उनका अपमान कर रहे थे। क्या चुनाव आयोग बता सकता है?
दरअसल ममता बनर्जी पर चुनाव आयोग ने उनके हिन्दू-मुस्लिम बयान को लेकर कार्रवाई की है। उनपर हुगली में एक चुनावी जनसभा के दौरान सांप्रदायिक मसले पर सरेआम वोट मांगने का आरोप है। इसके चलते चुनाव आयोग ने ममता पर किसी भी चुनावी रैली करने के लिए 24 घंटे का बैन लगा दिया था।
यह भी पढ़ें: कोलकात: जाधव यूनिवर्सिटी पहुंचे केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो पर हमला, राज्यपाल की गाड़ी को भी रोका
धरने पर बैठीं ममता
चुनाव आयोग के फैसले के विरोध में आज ममता बनर्जी गांधी मूर्ति के सामने धरने पर बैठ गईं। टीएमसी के नेताओं ने चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ 'लोकतंत्र का काला दिन' अभियान लॉन्च किया।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications