पश्चिम बंगाल: कोलकाता में चुनाव आयोग चार पुलिस अफसरों का किया तबादला
पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग चार पुलिस अफसरों का किया तबादला
कोलकाता। चुनाव आयोग ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में चार पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। चुनाव आयोग ने जिन अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। वो सभी कोलताता में तैनात हैं। इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस रैंक के अफसरों के तबादले किए गए हैं। पश्चिम बंगाल में चौथे चरण की वोटिंग से पहले चुनाव आयोग ने ये तबादले किए हैं।

पश्चिम बंगाल में इस समय विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में राज्य में आचार संहिता लगी हुई है और अफसरों के तबादले करने की ताकत इस समय इलेक्शन कमीशन के पास है। इससे पहले भी कई अफसरों को आयोग बदल चुका है।
पश्चिम बंगाल में आठ चरण मे विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण का चुनाव हुआ था। जिसके बाद तीन चरण के लिए अब तक वोट डाले जा चुके हैं। चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद पांचवें चरण की 45 सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 26 अप्रैल को और 29 अप्रैल तक आठ चरणों में चुनाव होना है। इसके बाद दो मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल के अलावा तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इन सभी राज्यों में 6 अप्रैल को मतदान हो गया है। सिर्फ बंगाल में ही अब पांच चरणों का चुनाव होना बाकी है। असम में तीन चरणों में चुमाव हुआ जबकि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में चुनाव हो चुका है। नतीजे सभी राज्यों के एक साथ आएंगे।
पश्चिम बंगाल की बात करें तो 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने भारी बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। इस चुनाव में टीएमसी तीसरी बार सत्ता में आने का लक्ष्य लेकर उतरी है। चुनाव में उसके सामने भाजपा और लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन है। इन तीन राजनीतिक ताकतों में ही मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications