Palamu: शादी से इनकार करने पर लड़की के साथ दरिंदगी, सिर मुंडवाया, जूते-चप्पल की माला पहनाई और फिर...
झारखंड के पलामू में एक आदिवासी युवती द्वारा शादी से इनकार करने पर उसके जलील करते हुए उसके के सिर के बाल मुडवाकर जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया।

Palamu News: दिल को झकझोर देने वाली खबर झारखंड के पलामू से सामने आई है। यहां एक 25 साल की युवती को शादी से इनकार करना महंगा पड़ गया। आदिवासी युवती को जलील करते हुए उसके के सिर के बाल मुडवाकर, चूने का टीका लगाकर औऱ जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया।
इसके बाद उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। युवती पूरी रात जंगल में रोती रही। वहीं, इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा है और पीड़ित युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल युवती दहशत में है औऱ कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है।
यह मामला पाटन थाना क्षेत्र के जोगियाही पंचायत का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती की शादी 19 अप्रैल को होनी थी। लेकिन, दरवाजे पर आई बारात के बीच युवती अपने घर से गायब हो गई। इसके बाद बारात को वापस लौटना पड़ा।
इससे युवती और दूल्हे के परिजनों समेत गांव के लोग काफी गुस्सा में थे। इसी बीच युवती ने अपनी भाभी को फोन किया और बताया कि वह छतरपुर इलाके में रह रही है। युवती की सूचना मिलते ही उसके परिजन छतरपुर पहुंचे और 13 मई को उसको घर ले आए।
इस दौरान युवती ने शादी करने की बास से साफ इनकार कर दिया। जिससे उसके परिजन और गांव के लोग काफी नाराज हो गए और पंचायत बैठी। पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए युवती के दरिंदगी की। खबर के मुताबिक, पंचायत में डेढ़ सौ से अधिक लोग मौजूद थे। इस दौरान कोई भी युवती को बचाने के लिए आगे नहीं आया।
बता दें कि युवती को भरे समाज के बीच प्रताड़ित किया गया। उसे लाठी-डंडों से पीटा गया और उसके सिर के बार काट दिए गए। जब आरोपियों को इससे भी मन नहीं भरा तो उसके माथे पर चूने का टीका लगाकर और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया।
Recommended Video
इसके बाद उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। जानकारी के मुताबिक, पाटन पुलिस अगले दिन वहां पहुंची और युवती को बेसुध हालत में इलाजे के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। खबर के मुताबिक, पीड़िता शादी करना नहीं चाहती थी, इसके बावजूद उसके घर वाले उसकी जबरन शादी कर रहे थे।
इसी कारण वह घर से भाग गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसकी चचेरी भाभी गीता देवी ने पंचायत के आदेश पर उसके बाल काटे। पीड़िता ने होश में आने पर बताया कि उसके माता-पिता की मौत 8 साल पहले हो चुकी है। उसके भाई बीमार रहता है। उसकी बड़ी बहन उसकी शादी करवान चाहती थी।
फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई में जुटी हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि पंचायती में शामिल हुए पूर्व पंचायत समिति सदस्य पच्चू राम, वार्ड सदस्य बालेश्वर उरांव और कन्हाई उरांव को पूछताछ के लिए थाना ले गई है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications