'दाना' तूफान से भी ज्यादा खतरनाक है हेमंत की सरकार', शिवराज सिंह चौहान ने JMM-कांग्रेस के लिए क्यों कहा ऐसा?
Jharkhand Assembly Election 2024: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार (24 अक्टूबर) को झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर तीखा हमला करते हुए दावा किया कि यह साइक्लोन 'दाना' तूफान से भी ज्यादा खतरनाक है।'' उन्होंने आगाह किया कि अगर गठबंधन फिर से सत्ता में आया तो यह झारखंड में तबाही मचा देगा।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''ये जो तूफान आ रहा है दाना तूफान, इस तूफान से ज्यादा खतरनाक तो जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है, जिसने झारखंड को बर्बाद कर दिया। आइए, आज नामांकन के साथ इस सरकार को उखाड़कर फेंकने का संकल्प लीजिए। भयंकर चक्रवाती तूफान दो दिन बाद गायब हो जाएगा, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार अगर फिर से सत्ता में आती है, तो तबाही और विनाश मचाएगी।"

ये भी पढे़ं- झारखंड चुनाव से पहले शिवराज सिंह ने CM हेमंत सोरेन पर लगाया बड़ा आरोप, कहीं JMM पर भारी ना पड़ जाए ये मुद्दा
शिवराज सिंह चौहान रांची के हरमू मैदान में हटिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जायसवाल के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गठबंधन सरकार पर पांच साल के शासन के दौरान 'भ्रष्टाचार, विनाश और लूट' का आरोप लगाया और कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड को पहले ही काफी नुकसान पहुंचाया है।
'हेमंत सोरेन सरकार झूठी और बेईमान है'
भाजपा झारखंड के लिए भाजपा के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा, '' हेमंत सोरेन सरकार झूठी और बेईमान है। इन्होंने 5 साल झारखंड की जनता को ठगा और लूटा है। जनता का विश्वास और अपार उत्साह बता रहा है कि झारखंड में भाजपा की विजय सुनिश्चित है।''
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''झारखंड में विकास और सुशासन का कमल खिलने जा रहा है। हेमंत सोरेन सरकार के कुशासन का अंत का निकट है।'' शिवराज सिंह चौहान ने ये बयान भाजपा नेताओं के नामांकन के लिए आयोजित की गई नामांकन जनसभा को संबोधित करते हुए दिया है।
ये भी पढे़ं- झारखंड चुनावी जंग में JMM ने 26 मौजूदा विधायकों पर लगाया दांव, दलबदलू भी पाले में, JMM की लिस्ट की बड़ी बातें
झारखंड में विधानसभा चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होने हैं, जिसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। झारखंड में 24 जिलों में कुल 81 निर्वाचन क्षेत्र हैं। इनमें से 44 सामान्य, 28 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित और नौ अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: हेमंत-कल्पना ने किया नामांकन, सोरेन बोले- झारखंड को कभी झुकने नहीं दूंगा












Click it and Unblock the Notifications