Jharkhand Chunav 2024: हेमंत-कल्पना ने किया नामांकन, सोरेन बोले- झारखंड को कभी झुकने नहीं दूंगा

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट से अपना नामांकन दाखिल किया है। हेमंत सोरेन की पत्नी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की नेता कल्पना सोरेन ने भी गांडेय विधानसभा क्षेत्र से नामांकन किया है।

सीएम हेमंत सोरेन ने पर्चा दाखिल करने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर इसकी जानकारी दी। सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा, ''अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, फूलो-झानो, चांद-भैरव की क्रांतिकारी भूमि बरहेट विधानसभा से नामांकन पत्र दाखिल करने का परम सौभाग्य मिला।

Hemant Soren

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: हेमंत-कल्पना समेत JMM के 7 प्रत्याशी का आज नामांकन, भाजपा के भी 32 नेता भरेंगे पर्चा

सीएम हेमंत सोरेन ने आगे लिखा, ''वीर शहीदों और महान क्रांतिकारियों के सपनों का झारखंड हमें बनाना है। आप और हम सब मिलकर झारखंड रूपी पेड़ की जड़ों को सींच कर इसे विराट बनाएंगे। झारखंड विरोधियों और षड्यंत्रकारियों के सामने न मैं कभी झुका हूं, न झारखंड को कभी झुकने दूंगा।''

नामांकन के बाद कल्पना सोरेन बोलीं- हेमंत जी का साथ ही मेरा हौसला है

नामांकन के बाद कल्पना सोरेन ने भी सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी जानकारी दी। कल्पना सोरेन ने एक्स पर लिखा, ''गांडेय विधानसभा के अपने लोगों की सेवा करने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में झामुमो उम्मीदवार के रूप में मैंने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। गांडेय विधानसभा की जनता का स्नेह, आदरणीय बाबा दिशोम गुरु जी और मां का आशीर्वाद तथा हेमन्त जी का साथ ही मेरा हौसला है, मेरी ताकत है, मेरा विश्वास है। जीतेंगे गांडेय, जीतेगा झारखंड! एक ही नारा, हेमंत दुबारा।''

ये भी पढ़ें- किसी का परिवार, किसी की प्रतिष्ठा...झारखंड चुनावों में इन दिग्गज नेताओं का क्या-क्या दांव पर लगा?

महुआ माजी ने भी किया नामांकन, कहा- रांची से जीत पक्की

झामुमो की राज्यसभा सांसद और रांची से पार्टी की उम्मीदवा, महुआ माजी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने के बाद महुआ माजी ने कहा, ''मुझे जीत की 200 प्रतिशत उम्मीद है, क्योंकि रांची के लोग तंग आ चुके हैं...उन्हें कोई विकास नहीं दिख रहा है। राज्य की राजधानी में लोगों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा राज्य की राजधानी में नहीं दिखता। हम रांची को मेट्रो सिटी बनाएंगे, हम आज यह वादा करते हैं।"

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनावों के लिए CPI(M) ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+