झारखंड चुनावी जंग में JMM ने 26 मौजूदा विधायकों पर लगाया दांव, दलबदलू भी पाले में, JMM की लिस्ट की बड़ी बातें
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने कुल 41 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जेएमएम ने 26 मौजूदा विधायकों, कई नए चेहरों और कम से कम छह दलबदलुओं को टिकट दिया है। जिनमें प्रमुख विपक्षी दल भाजपा और उसकी सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी (AJSUP) के तीन-तीन उम्मीदवार शामिल हैं।
झारखंड की 81 सीटों के लिए सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों के बीच हुए सीट-बंटवारे के समझौते में झामुमो 41 सीटों और कांग्रेस 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि राजद छह और भाकपा (माले) चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: हेमंत-कल्पना ने किया नामांकन, सोरेन बोले- झारखंड को कभी झुकने नहीं दूंगा
Jharkhand Election 2024: JMM के लिस्ट की बड़ी बातें
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पहले मुख्यमंत्री धनवार में बाबूलाल मरांडी के खिलाफ जेएमएम ने फिर से निजामुद्दीन अंसारी को टिकट दिया है।
- जेएमएम ने 26 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। हालांकि पहली लिस्ट में एक विधायक का टिकट काटा गया था। जेएमएम ने मझगांव से निरल पूर्ति, चाईबासा से दीपक बिरुआ, गिरिडीह से सुदिव्य कुमार सोनू, गुमला से भूषण तिर्की, मधुपुर से हफीजुल अंसारी , सिसई से जिगा सुसारण होरो, तमाड़ से विकास मुंडा, गढ़वा से मिथिलेश ठाकुर, लातेहार से बैद्यनाथ राम, नाला से रबींद्रनाथ महतो और टुंडी से मथुरा महतो
- को उम्मीदवार बनाया गया है।
- नलिन सोरेन और जोबा मांझी के सांसद बनने के बाद उनके बेटों को शिकारीपाड़ा और मनोहरपुर से टिकट दिया गया है।
- दुमका विधानसभा सीट से हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन को फिर से टिकट दिया गया है।
ये भी पढे़ं- Jharkhand Election 2024: हेमंत-कल्पना समेत JMM के 7 प्रत्याशी का आज नामांकन, भाजपा के भी 32 नेता भरेंगे पर्चा
Jharkhand Election 2024: इन सीटों पर होने वाला है दिल दिलचस्प मुकाबला
झामुमो की 35 उम्मीदवारों की पहली सूची के मुताबिक हेमंत सोरेन फिर से अपने बरहेट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। झामुमो ने हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन को गांडेय सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया है, जहां उन्होंने हाल ही में हुए उपचुनाव में भाजपा के दिलीप वर्मा को 27,000 से अधिक मतों से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी।
रांची सीट पर दिलचस्प मुकाबला होने वाला है, जहां जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ माजी का नाम पार्टी की दूसरी सूची में है और उनका मुकाबला बीजेपी के दिग्गज नेता सीपी सिंह से है, जो 1996 से विधायक हैं। 2019 के चुनावों में महुआ माजी,सीपी सिंह से 5,904 वोटों के अंतर से हार गई थीं।
जेएमएम को उम्मीद है कि इस बार सीपी सिंह के खिलाफ कथित "सत्ता विरोधी लहर" का फायदा मिलेगा। पार्टी नेतृत्व ने राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर बाउरी के खिलाफ चंदनक्यारी सीट पर उमाकांत रजक को उम्मीदवार बनाया है। रजक आजसू पार्टी से झामुमो में शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव से पहले शिवराज सिंह ने CM हेमंत सोरेन पर लगाया बड़ा आरोप, कहीं JMM पर भारी ना पड़ जाए ये मुद्दा
JMM के वरिष्ठ नेताओं के बेटों को भी मिला टिकट
जेएमएम ने वरिष्ठ पार्टी नेता जोभा मांझी और नाली सोरेन के बेटों जगत मांझी और आलोक सोरेन को भी टिकट दिया है। ये दोनों मनोहरपुर और शिकारीपाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं। इस साल की शुरुआत में एजेएसयूपी से जेएमएम में शामिल हुए एम टी राजा को राजमहल सीट से मैदान में उतारा गया है।
इस सीट को लेकर JMM में हो रहा है विवाद
जेएमएम के नए उम्मीदवारों में से एक पार्टी प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू हैं, जिन्होंने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा पार्टी विधायक दिनेश विलियम मरांडी की जगह ली है। हालांकि दिनेश को यह बात पसंद नहीं आई है, जिन्होंने जेएमएम नेतृत्व को निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ने के अपने इरादे के बारे में चेतावनी दी है।
उन्होंने कहा, "हेमंत सोरेन ने अपने भाई और पत्नी को टिकट दिया, लेकिन मेरे पिता साइमन मरांडी ने भी जेएमएम को खड़ा किया था, वे जेएमएम के पहले विधायक थे। किसके प्रभाव में मुझे टिकट नहीं दिया गया... मैं लिट्टीपाड़ा सीट से ही लड़ूंगा।"
BJP ने लगाया JMM पर लगाया ''वंशवादी राजनीति'' का आरोप
भाजपा के चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने झामुमो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी सूची में ''पति, पत्नी, भाई'' शामिल हैं जो ''वंशवादी राजनीति'' को दिखाता है। झामुमो ने अपने नेता निजामुद्दीन अंसारी को धनवार से टिकट दिया है, जबकि सहयोगी सीपीआई (एम-एल) लिबरेशन ने राज्य भाजपा प्रमुख और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की सीट से राज कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया है, जो फिर से वहां से चुनाव लड़ रहे हैं।
झारखंड विधानसभा 2019 में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली थीं?
झारखंड विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे, जिसके बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी। 2019 के चुनावों में, JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीटें हासिल कीं, जिसमें JMM ने 30 सीटें, कांग्रेस ने 16 और राजद ने 1 सीटें जीतीं। भाजपा ने 25 सीटें, JVM-P ने 3, AJSUP ने 2, CPI (ML)L ने 1, NCP ने 1 और निर्दलीय ने 2 सीटें जीती थीं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications