Jharkhand chunav 2024: BJP जल्द जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किनका नाम रेस में?
Jharkhand Vidhan Sabha chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों को ऐलान हो गया है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) जल्द ही उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने वाली है। भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट तैयार हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मदीवारों के नाम को फाइनल किया गया है।
झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर (भाजपा) ने नीतीश कुमार की जेडीयू और आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) पार्टी गठबंधन किया है। झारखंड चुनाव के सह-प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के सहयोगियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत फाइनल हो चुकी है। उन्होंने कहा था कि चुनाव की तारीखों की घोषणा के 48 घंटे के भीतर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: क्या केजरीवाल की पार्टी AAP झारखंड में लड़ेगी विधानसभा चुनाव? जानें अपडेट
भाजपा की पहली लिस्ट में कितने उम्मीदवारों का होगा नाम?
एक्सपर्ट की मानें तो भाजपा की पहली लिस्ट में 30 से 35 उम्मीदवारों का नामों का ऐलान होगा। भाजपा की पहली लिस्ट में कांके सीट से कमलेश राम, हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद, कोडरमा से नीरा यादव और दुमका से सुनील सोरेन और डालटनगंज से आलोक चौरसिया का नाम शामिल हो सकता है।
इसके अलावा बोकारो सीट से बिरंची नारायण, मधुपुर में गंगा नारायण सिंह, सिसई से अरुण उरांव, सारठ से रणधीर सिंह, गुमला से सुदर्शन भगत, बेरमो से रवींद्र पांडेय, गांडेय से मुनिया देवी, गिरिडीह से निर्भय शाहबादी, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता और बगोदर से नागेंद्र महतो को टिकट दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Assembly Election 2024: क्या महाराष्ट्र और झारखंड में सहयोगियों के भरोसे रहेगी कांग्रेस?
झारखंड की हाई-प्रोफाइल सीटों पर भाजपा का कौन होगा उम्मीदवार?
- पोटका विधानसभा सीट: मीरा मुंडा (अर्जुन मुंडा की पत्नी)
- राजधनवार विधानसभा सीट: बाबूलाल मरांडी
- धनबाद विधानसभा सीट: राज सिन्हा
- खिजरी विधानसभा सीट: रामकुमार पाहन
- बरही विधानसभा सीट: मनोज यादव
- गोड्डा विधानसभा सीट: अमित मंडल
- राजमहल विधानसभा सीट: अनंत ओझा
- सरायकेला विधानसभा सीट: चम्पाई सोरेन
- जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट: सरयू राय (JDU)
- तमाड़ विधान सभा सीट: राजा पीटर
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: कल्पना सोरेन से लुईस मरांडी तक, झारखंड की 5 मशहूर महिला नेता कहां से लड़ेंगी चुनाव?
आजसू पार्टी 9 से 10 सीटों पर लड़ेगी झारखंड विधानसभा चुनाव
भाजपा के साथ गठबंधन में आजसू पार्टी 9 से 11 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। ज्यादा संभावना इस बात है कि 10 सीटों पर बी आजसू चुनाव लड़ेगी। वहीं एक सीट राग पासवान की पार्टी लोजपा-आर को भी दी जा सकती है।
Jharkhand Election 2024 Date: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल
राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख
फेज-1: 18.10.2024 (शुक्रवार)
फेज-2: 22.10.2024 (मंगलवार)
नामांकन करने की अंतिम तारीख
फेज-1: 25.10.2024 ((शुक्रवार)
फेज-2: 29.10.2024 (मंगलवार)
नामांकन की जांच की तारीख
फेज-1: 28.10.2024 (सोमवार)
फेज-2: 30.10.2024 (बुधवार)
उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख
फेज-1: 30.10.2024 (बुधवार)
फेज-2: 01.11.2024 (शुक्रवार)
मतदान (वोटिंग) तारीख
फेज-1: 13.11. 2024 (बुधवार)
फेज-2: 20.11.2024 (बुधवार)
परिणाम, नतीजे कब आएंगे?
23.11.2024 (शनिवार)












Click it and Unblock the Notifications