Jharkhand Chunav 2024: क्या केजरीवाल की पार्टी AAP झारखंड में लड़ेगी विधानसभा चुनाव? जानें अपडेट
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। झारखंड में वोटिंग 13 और 20 नवंबर को है। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। ऐसे में आम आदमी पार्टी (आप) को लेकर चर्चाएं हैं कि वो झारखंड विधानसभा चुनावों में हिस्सा नहीं लेंगे। दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में आप) अपना ध्यान राजधानी के चुनाव पर ही लगाएगी और झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में लड़ने की संभावना कम है।
टीवी सूत्रों के मुताबिक आप के एक ने कहा कि इन राज्यों में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इस पर नेताओं के बीच कोई आधिकारिक चर्चा नहीं हुई है। अगर आप पार्टी चुनाव लड़ती भी है तो हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की तरह ही पार्टी जिन सीटों पर चुनाव लड़ेगी, उन पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

ये भी पढ़ें- Assembly Election 2024: क्या महाराष्ट्र और झारखंड में सहयोगियों के भरोसे रहेगी कांग्रेस?
नाम न बताने की शर्त पर आप पार्टी नेता ने कहा, "हमने हरियाणा में बहुत ताकत लगाई है और अब दिल्ली में भी कुछ महीनों में चुनाव होने वाले हैं। हम अपनी ऊर्जा अपने गृह राज्य दिल्ली में लगाना चाहते हैं।"
हालांकि AAP ने अभी महाराष्ट्र और झारखंड के लिए अपनी योजनाओं को अंतिम रूप नहीं दिया है, लेकिन पार्टी स्पष्ट है कि वह उन सीटों पर चुनाव लड़ेगी जहां उनके पास जनशक्ति और संभावित उम्मीदवार हैं। हालांकि अब तक कई मीडिया रिपोर्ट में यही दावा किया जा रहा है कि पार्टी झारखंड में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी।
आप नेता ने कहा कि पार्टी एक या दो सप्ताह में तय करेगी कि वे कितनी सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। महाराष्ट्र में AAP का मुंबई और उसके आसपास तथा कुछ और क्षेत्रों में आधार है। इसी तरह झारखंड में भी वे कुछ सीटों पर अकेले चुनाव लड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: कुल मतदाता, बूथ से लेकर डेट तक सबकुछ बस सिंगल क्लिक पर
झारखंड और महाराष्ट्र के 2019 के विधानसभा चुनावों में क्या था AAP का हाल?
झारखंड और महाराष्ट्र दोनों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2019 में भी अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन यह एक असफल प्रयास था। महाराष्ट्र में, 288 सीटों में से AAP ने 24 सीटों पर चुनाव लड़ा और इनमें से 23 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। पार्टी को 57,855 वोट मिले, जो NOTA (7.42 लाख वोट) को मिले वोटों से कम है।
झारखंड में उन्होंने 81 में से 26 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। पार्टी को सिर्फ 35,252 वोट मिले, जबकि नोटा को 2.05 लाख वोट मिले। कुल मिलाकर, झारखंड में 1.50 करोड़ वोट और महाराष्ट्र में 5.51 करोड़ वोट पड़े और AAP का हिस्सा एक प्रतिशत से भी कम था।
हाल ही में संपन्न हरियाणा चुनावों में AAP ने सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ा और एक भी सीट नहीं जीत पाई। हालांकि जम्मू और कश्मीर में यह भाग्यशाली रही क्योंकि इसने डोडा विधानसभा सीट जीती, जिससे अब पांच राज्यों में इसकी उपस्थिति दर्ज हो गई है। दिल्ली और पंजाब में सरकारों के अलावा, AAP के गोवा में दो और गुजरात में पांच विधायक हैं।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में 2 फेज में होंगे चुनाव, किस सीट पर कब होगी वोटिंग, देखें पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications