Jharkhand Election 2024: कल्पना सोरेन से लुईस मरांडी तक, झारखंड की 5 मशहूर महिला नेता कहां से लड़ेंगी चुनाव?
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए राजनीतिक तैयारियां तेज हो गई हैं, और इस बार कई महिला नेता अपनी ताकत और प्रभाव को दिखाने के लिए मैदान में उतरने की योजना बना रही हैं। झारखंड के मुख्यमंक्षी हेमंत सोरेन की पत्नी से लेकर पूर्व महिला मंत्री लुईस मरांडी तक इस बार चुनावी मैदान में होंगी।
इस लेख में हम झारखंड की पांच प्रमुख महिला नेताओं की बात करेंगे, जो इस चुनाव में अहम भूमिका निभा सकती हैं। साथ ही ये भी जानेंगे कि ये महिला नेता किन संभावित सीटों से चुनाव लड़ सकती हैं।

झारखंड की 5 मशहूर महिला नेता विधानसभा चुनाव 2024 में किस सीट से लड़ेंगी?
🔴 1. सीता सोरेन (Sita Soren)
सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को छोड़ लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा में चली गई थी। सीता सोरेन भाजपा की टिकट पर दुमका लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ी थीं लेकिन हार गई थीं। इस बार भाजपा विधानसभा चुनाव में सीता सोरेन को जामताड़ा विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है।
🔴 2. लुईस मरांडी (Louis Marandi)
भाजपा नेता लुईस मरांडी झारखंड की दिग्गज महिला नेताओं में से एक हैं। लुईस मरांडी पहले भी विधानसभा चुनावों में भाग ले चुकी हैं। लुईस मरांडी रघुवर कैबिनेट में मंत्री भी रह चुकी हैं। भाजपा इस बार लुईस मरांडी को दुमका विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में INDIA गठबंधन कब करेगा सीट शेयरिंग को लेकर घोषणा? जल्द रांची जाएंगे राहुल
🔴 3. कल्पना सोरेन (kalpana soren)
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की नेता कल्पना सोरेन राज्य की सबसे प्रभावशाली महिला नेताओं में शामिल हो गई हैं। कल्पना सोरेन वर्तमान में गांडेय विधानसभा सीट से विधायक हैं। विधानसभा चुनाव 2024 में भी कल्पना सोरेन इसी सीट से चुनाव लड़ेंग।
🔴 4. पुष्पा देवी (Pushpa Devi)
पुष्पा देवी वर्तमान में झारखंड के पलामू जिले में अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित छतरपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। भाजपा इस बार भी ये सीट पुष्पा देवी को दे सकती है। हालांकि अगर भाजपा जेडीयू के साथ चुनाव लड़ी तो ये सीट जेडीयू के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी की बहन सुधा चौधरी को भी दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election Date: झारखंड चुनाव की तारीखों का कब होगा ऐलान? कब होगी वोटिंग? क्या है लेटेस्ट अपडेट
🔴 5. गीता कोड़ा (Geeta Koda)
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा झारखंड की महिला नेताओं में प्रमुख है। गीता कोड़ा भाजपा नेता हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है।












Click it and Unblock the Notifications