Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झारखंड में कैसी चल रही है BJP की चुनावी तैयारी? शिवराज चौहान ने दिया अपडेट, उम्मीदवारों पर भी कही ये बात

jharkhand Assembly election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार (21 सितंबर) को कहा कि पार्टी ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी की तैयारियों पर भरोसा जताया और कहा कि वो बहुमत से जीतेंगे। शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस के बीच सत्ताधारी गठबंधन की आलोचना की।

jharkhand Assembly election 2024

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव 2024: BJP की परिवर्तन यात्रा का आगाज: कब और किस जिले से गुजरेगी रैली, कौन-कौन नेता होगा शामिल?

पहले चरण के लिए उम्मीदवारों के चयन की कार्यवाही शुरू: शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "हमने पहले चरण के लिए उम्मीदवारों के चयन की कार्यवाही शुरू कर दी है। हमने अपने पार्टी सदस्यों की सलाह ले ली है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में हम चुनाव समिति की बैठक करेंगे और उसके बाद निर्णय लेंगे।"

उन्होंने कहा, "तैयारियां जोरों पर हैं। अमित शाह की रैली में लोगों में गजब का उत्साह था। लोग गठबंधन की बेईमान और भ्रष्ट सरकार से थक चुके हैं और बदलाव के लिए तैयार हैं।"

ये भी पढ़ें- 'भ्रष्टाचारी CM की झारखंड को जरूरत नहीं', राजनाथ ने हेमंत को घेरा, कहा- हमारे नेता घोटाले में जेल नहीं जाते

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: कैसा होगा भाजपा का घोषणापत्र?

झारखंड के लिए भाजपा के घोषणापत्र के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार का ध्यान महिलाओं को सशक्त बनाने, युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करने और किसानों तथा गरीबों के कल्याण में योगदान देने पर होगा।

शिवराज चौहान ने कहा, "हम जो कहते हैं, वह करते हैं। हम लोगों के सामने 100 दिन का काम पेश कर रहे हैं। हम अपनी बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करेंगे, युवाओं के रोजगार पर ध्यान केंद्रित करेंगे और किसानों तथा गरीबों के कल्याण का आश्वासन देंगे।"

चुनाव के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने के लिए अमित शाह के झारखंड दौरे पर चौहान ने कहा, "लोगों में गजब का उत्साह था।"

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "बीजेपी की तैयारियां जोरों पर हैं, लोग पीएम के दौरे को लेकर उत्साहित हैं...परिवर्तन यात्रा के साथ-साथ हम चुनाव प्रचार की भी तैयारी कर रहे हैं... हम जो कहते हैं, वो करते हैं।"

ये भी पढे़ं- 'अगले 25-30 साल में घुसपैठिए यहां बहुमत में आ जाएंगे', अमित शाह ने झारखंड में JMM-कांग्रेस पर साधा निशाना

झारखंड में कब होंगे विधानसभा चुनाव 2024?

झारखंड में साल के अंत में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं क्योंकि मौजूदा सरकार का कार्यकाल 2024 में समाप्त हो रहा है। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं की है।

झारखंड में विधानसभा चुनाव दिवाली और छठ पूजा के बाद होने की संभावना है। चुनाव आयोग झारखंड और महाराष्ट्र में एक साथ चुनाव करा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में जल्द ही आचार संहिता लागू हो सकता है। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। 23 सितंबर को भारत निर्वाचन आयोग की टीम रांची आने वाली है। दो दिनों तक चुनाव आयोग की टीम रांची में बैठक करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+