'भ्रष्टाचारी CM की झारखंड को जरूरत नहीं', राजनाथ ने हेमंत को घेरा, कहा- हमारे नेता घोटाले में जेल नहीं जाते
Rajnath Singh in Jharkhand: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी राज्य झारखंड के दौरे पर आज शनिवार 21 अगस्त को हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चतरा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की 'परिवर्तन यात्रा' का शुभारंभ किया और जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह ने हेमंत सोरेन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा की परिवर्तन यात्रा 20 सितंबर को शुरू हुई है और 2 अक्टूबर तक चलेगी।
राजनाथ सिंह ने कहा, 'भारत कभी किसी दागी व्यक्ति को स्वीकार नहीं करेगा; हेमंत सोरेन को सत्ता से हटाने और झारखंड में भाजपा को वोट देने का समय आ गया है।' उन्होंने कहा कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भारत की स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रथाओं के साथ खिलवाड़ किया, भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं, अब ऐसे भ्रष्टाचारी सीएम की झारखंड में कोई जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें- 'अगले 25-30 साल में घुसपैठिए यहां बहुमत में आ जाएंगे', अमित शाह ने झारखंड में JMM-कांग्रेस पर साधा निशाना
राजनाथ सिंह बोले- हमारे किसी भी मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल नहीं जाना पड़ा
झारखंड के चतरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने, "झारखंड के लोग कड़ी मेहनत करने में कभी पीछे नहीं हटते। मैं रक्षा मंत्री हूं और मैं झारखंड के अपने भाई-बहनों, सुरक्षा बलों में हमारे आदिवासी भाई-बहनों को देखता हूं... वे पूरी हिम्मत के साथ देश की सेवा कर रहे हैं। झारखंड में विकास की बहुत गुंजाइश है।''
राजनाथ सिंह ने कहा, ''बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुबर दास राज्य के मुख्यमंत्री थे, लेकिन उन्हें झारखंड के विकास के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला। चाहे बाबूलाल मरांडी हों, अर्जुन मुंडा हों या रघुबर दास, कोई भी भ्रष्टाचार के मामले में उन पर उंगली नहीं उठा सकता। हमारे किसी भी मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल नहीं जाना पड़ा।"
ये भी पढ़ें- 'लालू, JMM और राहुल बाबा का वोटबैंक घुसपैठिए हैं', अमित शाह ने झारखंड में चुनाव से पहले किया बड़ा हमला












Click it and Unblock the Notifications