झारखंड चुनाव 2024: BJP की परिवर्तन यात्रा का आगाज: कब और किस जिले से गुजरेगी रैली, कौन-कौन नेता होगा शामिल?
BJP Parivartan Yatra in Jharkhand: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर 'परिवर्तन यात्रा' की शुरुआत की है। इसके जरिए भाजपा प्रदेश भर में सत्तारूढ़ हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रचार करेगी और उनकी विफलताओं को जनका तक पहुंचाएगी। झारखंड में भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' 20 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी।
भाजपा झारखंड के अलग-अलग संभागों में छह 'परिवर्तन यात्राएं' करेगी, जिसका लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनावों में झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को सत्ता से हटाना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साहिबगंज में 20 सितंबर को भाजपा के परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाई है। परिवर्तन यात्रा के जरिए भाजपा हेमंत सोरेन सरकार से उनके पांच साल के कामों का हिसाब मांगेगी।

ये भी पढ़ें- झारखंड में क्यों उठी बदलाव की मांग? BJP 'परिवर्तन यात्रा' के जरिए करेगी हेमंत सरकार का पर्दाफाश
🔴 Jharkhand BJP Parivartan Yatra: क्या है भाजपा परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य?
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में यह यात्रा की जा रही है। भाजपा के परिवर्तन यात्रा का टैगलाइन है, 'न सहेंगे, न कहेंगे, बदल के रहेंगे'। इस पहल का उद्देश्य मौजूदा JMM, कांग्रेस और राजद के नेतृत्व वाली सरकार के अधूरे वादों और शासन संबंधी मुद्दों को उजागर करना है। भाजपा 'हेमंत सोरेन जवाब दो' और 'मुझे अपने 5 साल का हिसाब दो' जैसे नारों के साथ सरकार से जवाब मांगेगी।
आइए जानें भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' की तारीख, समय, स्थान, किन-किन जिलों और क्षेत्रों से होकर गुजरेगी से लेकर कौन-कौन से नेता होंगे शामिल के बारे में पूरी जानकारी?
🔴 Jharkhand BJP Parivartan Yatra Date & Time: भाजपा की परिवर्तन यात्रा तारीख और समय
- झारखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 20 सितंबर 2024 से शुरू हुई है और 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगी।
🔴भाजपा की परिवर्तन यात्रा किन-किन प्रमंडल से होकर कब-कब गुजरेगी?
- संथाल परगना प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा 20 सितंबर को भोगनाडीह से शुरू हुई है। जो 30 सितंबर को खत्म होगी। संथाल प्रमंडल के 18 विधानसभाओं में दो परिवर्तन महासभा, छह परिवर्तन सभा, 23 रोड शो का आयोजन होना है।
- धनबाद प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा झारखंडी धाम से 20 सितंबर को शुरू हुई है। जो 26 सितंबर को खत्म होगी।धनबाद प्रमंडल के 16 विधानसभाओं में दो परिवर्तन महासभा, छह परिवर्तन सभा, 18 रोड शो का आयोजन किया जाएगा।
- पलामू प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा 21 सितंबर को बंशीधर नगर से शुरू हुई है। जो 28 सितंबर को खत्म होगी। पलामू प्रमंडल में वंशीधर नाथ मंदिर, नगरउंटारी से यात्रा, परिवर्तन महासभा भवनाथपुर में होगी। इस दौरान 9 विधानसभाओं में दो परिवर्तन महासभा, 6 परिवर्तन सभा, एक सभा, 20 रोड शो होंगे।
- हजारीबाग प्रमंडल की यात्रा 21 सितंबर से इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर से शुरू हुई है, जो 28 सितंबर को खत्म होगी। हजारीबाग प्रमंडल के 9 विधानसभा में दो परिवर्तन महासभा, छह परिवर्तन सभा, दो सभा, 19 रोड शो का आयोजन किया जाना है।
- दक्षिण छोटानगपुर प्रमंडल की यात्रा खूंटी स्थित आम्रेश्वर धाम से 23 सितंबर को शुरू होने वाली है, जो 1 अक्टूबर को खत्म होगी। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के 15 विधानसभाओं में 2 परिवर्तन महासभा, 3 परिवर्तन सभा, 9 सभा और 18 रोड शो किए जाएंगे।
- कोल्हान प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा चित्तेश्वर धाम बहरागोड़ा से 23 सितंबर को शुरू होगी, जो 2 अक्टूबर को खत्म होगी। कोल्हान प्रमंडल की बात की जाए तो 14 विधानसभाओं में दो परिवर्तन महासभा, 7 परिवर्तन सभा, 4 सभा, 21 रोड शो होंगे।
{video1}
🔴 कितने 24 से गुजरेगी BJP की पूरी परिवर्तन यात्रा? कितने किलोमीटर की है दूरी?
- भाजपा परिवर्तन यात्रा के संयोजक और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने जानकारी दी है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा 200 से अधिक प्रखंडों से गुजरेगी।
- परिवर्तन यात्रा के दौरान 24 जिलों के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में 5,400 किलोमीटर की यात्रा पूरी की जाएगी।
🔴 BJP की परिवर्तन यात्रा में कितनी रैली होगी?
- भाजपा परिवर्तन यात्रा के संयोजक और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के मुताबिक यात्रा में 80 स्वागत कार्यक्रम होंगे और 65 सार्वजनिक रैली आयोजित की जाएगी।
🔴 BJP की परिवर्तन यात्रा में कितने नेता होंगे शामिल?
- भाजपा की परिवर्तन यात्रा में राष्ट्रीय और प्रदेश के 50 से अधिक प्रमुख नेता शामिल होंगे। खबर लिखे जाने तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह परिवर्तन यात्रा में शामिल हो चुके हैं।
- इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, चम्पाई सोरेन, शिवराज सिंह चौहान, हेमंत बिस्वा शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, जेपी नड्डा, ओडिश के सीएम मोहन चरण माझी समेत कई नेता शामिल होने वाले हैं।
- नितिन गडकरी 22 सितंबर, स्मृति ईरानी 23 सितंबर को, जेपी नड्डा 28 सितंबर, मोहन यादव 24 सितंबर को झारखंड दौरे पर रहेंगे। योगी आदित्यनाथ 22 या 24 को झारखंड के दौरे पर रह सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications