'अगले 25-30 साल में घुसपैठिए यहां बहुमत में आ जाएंगे', अमित शाह ने झारखंड में JMM-कांग्रेस पर साधा निशाना

Amit Shah in jharkhand: केंद्रीय गृह एंव सहकारिता मंत्री अमित शाह चुनावी राज्य झारखंड के दौरे पर हैं। अमित शाह ने आज यानी 20 सितंबर को साहिबगंज के भोगनाडीह से भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' की शुरुआत की। भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' 20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगी।

इसके बाद गिरिडीह में परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने झारखंड में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए की संख्या बढ़ने को लेकर हेमंत सोरेन की सरकार पर निशाना साधा है।

Amit Shah in Jharkhand

ये भी पढ़ें- 'लालू, JMM और राहुल बाबा का वोटबैंक घुसपैठिए हैं', अमित शाह ने झारखंड में चुनाव से पहले किया बड़ा हमला

अमित शाह ने झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर बड़े पैमाने पर घुसपैठ" को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और आगाह किया कि अगर इसे नहीं रोका गया तो अगले 25-30 सालों में राज्य में अवैध अप्रवासी बहुसंख्यक हो जाएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घुसपैठिए आदिवासी संस्कृति और पहचान को नष्ट कर रहे हैं।

अमित शाह बोले- ऐसा ही चला तो 25-30 साल में ये घुसपैठिए बहुमत में आ जाएंगे

अमित शाह ने कहा,

''हमारे झारखंड में जिस प्रकार से घुसपैठ हो रही है, अगर इसी प्रकार से चला तो 25-30 साल में ये घुसपैठिए यहां बहुमत में आ जाएंगे। राज्य में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। वे हमारी बेटियों से शादी कर रहे हैं, जमीन हड़प रहे हैं और समृद्ध आदिवासी संस्कृति और विरासत को नष्ट कर रहे हैं...हम उनमें से हर एक को बाहर निकाल देंगे...यहां कमल खिलने दें। एक बार झारखंड सरकार बदल दीजिए। मैं वादा करता हूं कि झारखंड में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए को चुन-चुन को यहां से बाहर भेजने का काम भाजपा करेगी।''

ये भी पढ़ें- झारखंड में क्यों उठी बदलाव की मांग? BJP 'परिवर्तन यात्रा' के जरिए करेगी हेमंत सरकार का पर्दाफाश

अमित शाह ने कहा- हेमंत सोरेन ने जन-कल्याण की जगह घुसपैठिया कल्याण अपनाया

अमित शाह ने कहा, ''झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने जन-कल्याण की जगह घुसपैठिया कल्याण अपनाया है। आज पाकुड़ जिले में 'हिंदू और आदिवासी झारखंड छोड़ो' जैसे नारे लगते हैं। आदिवासियों की इस भूमि को केवल और केवल नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा बचा सकती है।''

अमित शाह ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी ने सबसे पहले 50 साल तक काका कालेलकर कमीशन की रिपोर्ट को दबा कर रखा। फिर मंडल कमीशन की रिपोर्ट इंदिरा गांधी ने लागू नहीं होने दी। राजीव गांधी ने भी इसका विरोध किया। कांग्रेस ने 70 साल तक ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता नहीं दी। मोदी जी ने पिछड़ा वर्ग कमीशन को संवैधानिक मान्यता दी।''

ये भी पढे़ं- 'JMM बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ है, इनके अंदर कांग्रेस का भूत है', PM मोदी ने सेट की झारखंड में चुनावी पिच

अमित शाह का दावा- भाजपा झारखंड में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है

अमित शाह ने दावा किया कि भाजपा झारखंड में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है और सत्तारूढ़ झामुमो को करारा जवाब देने का समय आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार ने "राज्य में आदिवासियों, दलितों, महिलाओं और अन्य लोगों के साथ अन्याय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+