बोकारोः खेत में पति के साथ भिंडी तोड़ रही महिला को हाथी ने कुचल कर मार डाला
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के कोह पंचायत के महतो टोला में मंगलवार की सुबह एक हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला। यह हादसा तब हुआ जब महिला अपने पति के साथ खेत में भिंडी तोड़ रही थी। इसी बीच हाथी वहां पहुंच गया। महिला ने हाथी को देख शोर मचाना शुरू किया तो पति खेत में छुप गया और बेटी भी बचकर भाग निकली लेकिन महिला हाथी के चपेट में आ गई। मृतक महिला की पहचान रघुनन्दन महतो की 51 वर्षीय पत्नी हुलसी देवी के रूप में हुई।

रघुनन्दन महतो ने बताया कि हुलसी हाथी को देख कर चिल्लाने लगी कि भागो-भागो हाथी आया है। पत्नी के चिल्लाने पर वे भिंडी के खेत में छिप गया और उनकी बेटी दौड़ कर खेत से भाग गई। वहीं, पत्नी को हाथी ने कुचल कर मार डाला।दरअसल, पेटरवार के रूकाम गांव होते हुए पांच हाथियों का झुंड पेटरवार के पुरनापानी गांव स्थित नव प्राथमिक विद्यालय पुरनापानी के कार्यालय की खिड़की और दरवाजा तोड़ बच्चों के बीच बांटे जाने वाले चावल को खा गए। इसके बाद विचरण करते हुए कोह गांव पहुंचे। यहां पर खेत में भिंडी तोड़ रही हुलसी देवी को मार डाला।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पेटरवार बीडीओ शैलेंद्र चौरसिया, पेटरवार पुलिस, वन विभाग की टीम, मुखिया फुलेश्वरी देवी, विधायक प्रतिनिधि जगदेव महतो मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक के आश्रितों को वन विभाग की ओर से चार लाख रुपए और अंबेडकर आवास दिया जाएगा।
-
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव? -
US-Iran War: 37 दिनों की जंग में ईरानियों का निकला तेल! 1KG आटा हुआ 1,93,000 रियाल, भारतीय रुपये में कितने का? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना 3500 रु गिरा, चांदी भी लुढ़की, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
RCB vs CSK Playing XI: आज के हाई-वोल्टेज एक्शन में होगी धोनी की एंट्री? मैच से पहले प्लेइंग-11 पर आ गया अपडेट -
Assam Elections 2026: 'उसकी मां तो बीफ खाती है'. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप? -
Sankashti Chaturthi 2026 Moonrise Time: नोट करें अपने शहर में चंद्रोदय का समय -
Kai Trump कौन है? डोनाल्ड ट्रंप की पोती ने ऐसा क्या किया कि सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल? -
Raghav Chadha: 'पिक्चर अभी बाकी है', बागी हुए केजरीवाल के पोस्टर बॉय! वीडियो शेयर कर राघव चड्ढा ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications