Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं वो 4 विधायक? जिनकी वजह से बिहार राज्‍यसभा चुनाव में तेजस्वी यादव का हार गया उम्‍मीदवार

Rajya Sabha Election 2026: बिहार में 16 मार्च, 2026 को हुए राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने सभी पांच सीटों पर जीत हासिल कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के लिए यह अप्रत्याशित हार एक बड़ा झटका साबित हुई। खासतौर पर तब जब आरजेडी और कांग्रेस के चार विधायकों ने मतदान से दूरी बना ली, जिससे महागठबंधन के प्रत्याशी अमरेंद्र धारी सिंह को हार गए और एनडीए गठबंधन को उसका लाभ मिल गया।

राज्‍यसभा चुनाव में मिली इस करारी हार के बाद आजेडी प्रमुख तेजस्‍वी यादव ने कहा, 'अगर हमारे गठबंधन के विधायकों ने धोखा ना दिया होता तो चुनाव में हमारी हार नहीं होती। आइए जानते हैं कौन वो चार विधायक जिनके कारण राज्‍यसभा चुनाव में इंडिया महागठबंधन के प्रत्‍याशी अमरेंद्र धारी सिंह चुनाव हार गए और महागठबंधन की लुटिया डूब गई?

Rajya Sabha Election 2026

RJD उम्‍मीदवार को कितने और किस‍के मिले वोट?

दरसअसल, आरजेडी के प्रत्याशी अमरेंद्र धारी सिंह ने कुल 37 वोट मिले, जिनमें एआईएमआईएम के पांच और बीएसपी के एक विधायक का समर्थन शामिल था। यदि इन छह सहयोगी विधायकों का समर्थन नहीं मिलता, तो उनके वोट केवल 31 रह जाते, जिससे उनको और बुरी हार का सामना करना पड़ता।

कौन है वो चार विधायक? जिन्‍होंने बिगाड़ा महागठबंधन का खेल

महागठबंधन के चार विधायक जिनमें आरजेडी से एक और कांग्रेस के तीन विधायक शामिल हैं। आरजेडी के फैसल रहमान, कांग्रेस के सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, मनोहर प्रसाद सिंह और मनोज विश्वास मतदान करने नहीं पहुंचे। इनकी अनुपस्थिति से महागठबंधन का खेल बिगड़ गया और एनडीए को सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल हुई।

RJD के फैसल रहमान कौन हैं?

राष्ट्रीय जनता दल के फैसल रहमान, पूर्वी चंपारण जिले की ढाका सीट से विधायक हैं। लालू परिवार के प्रति उनकी वफादारी और तेजस्वी यादव के करीबी होने के बावजूद उनके मतदान न करने के फैसले ने कई सवाल खड़े किए हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के पवन कुमार जायसवाल को 178 वोटों के अंतर से हराया था। हालांकि मतदान के लिए ना उपस्थित होने की वजह उन्‍होंने अपनी मां की खराब तबीयत बताई। उन्‍होंने कहा, मेरे लिए मां से बढ़कर कोई नहीं है।

कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह कौन हैं?

कटिहार जिले की मनिहारी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने भी राज्यसभा चुनाव में मत नहीं डाला। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के शंभू प्रसाद सुमन को 15,168 मतों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। ये अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय नेता हैं।

कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास कौन हैं?

कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास भी राज्‍यसभा चुनाव मतदान से अनुपस्थित रहे। वह अररिया जिले के फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2025 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विद्या सागर केसरी को 221 मतों के मामूली अंतर से मात दी थी।

कांग्रेस के सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा कौन हैं?

कांग्रेस के सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। उनकी अनुपस्थिति ने भी तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के लिए मुश्किलें पैदा कीं। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह को 1,675 वोटों से पराजित किया था।

हार के बाद आरजेडी ने एनडीए पर लगाया गंभीर आरोप

इंडिया महागठबंधन की हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने एनडीए पर सत्ता और धन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने दावा किया कि "सत्ता और धन का जमकर इस्तेमाल हुआ है।" उन्होंने इसे केवल बिहार तक सीमित न बताते हुए ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजेडी) के विधायकों के साथ हुई घटनाओं का भी हवाला दिया।

Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+