'उम्र के इस पड़ाव में लोग JMM छोड़ रहे हैं, कोई बात तो है', बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर उठाए सवाल
Babulal Marandi News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पार्टी के दिग्गज नेताओं को अपमानित करने को लेकर निशाना साधा है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम और सीता सोरेन ने मेहनत और परिश्रम से झारखंड मुक्ति मोर्चा को खड़ा किया लेकिन उन्हें झामुमो में उन्हें तिरस्कृत किया गया है। चम्पाई सोरेन के बाद आज (31 अगस्त) जेएमएम से निष्कासित नेता लोबिन हेम्ब्रम भाजपा में शामिल हो गए हैं।

ये भी पढे़ं- Jharkhand Election: हेमंत सोरेन बनाम भाजपा, झारखंड की सियासत में कौन मारेगा बाजी?
बाबूलाल मरांडी बोले- इतने पुराने लोग JMM छोड़ रहे हैं, कोई बात तो है
बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''इतने पुराने से पुराने लोग, उम्र के इस पड़ाव में भी अगर पार्टी छोड़ रहे हैं तो कुछ न कुछ तो बड़ा कारण होगा। यहां के जो आदिवासी हैं, मूलनिवासी हैं, स्थानीय निवासी हैं, उनको यहां की सरकार से कोई फायदा नहीं मिल रहा है।''
बाबूलाल मरांडी ने कहा,
''आदिवासियों मूलवासियों ने जिस उद्देश्य के साथ झामुमो की सरकार बनाई थी, वो उद्देश्य पूरा नहीं हो सका। सरकार का लाभ स्थानीय झारखंड वासियों को नहीं, बल्कि वैसे लोगो मिला जिन्हें ना तो आदिवासियों से कोई मतलब है, ना मूलवासियों से। उन लोगों का झारखंड आंदोलन से कोई मतलब नहीं रहा है। लाभ पाने वाले लोग यहां की लड़ाई में नहीं थे।''
ये भी पढ़ें- चम्पाई सोरेन, बाबूलाल मरांडी या अर्जुन मुंडा...इन 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों में से कौन होगा भाजपा का CM फेस?
अर्जुन मुंडा बोले- JMM में नेताओं का सम्मान नहीं
भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने कहा, "झारखंड मुक्ति मोर्चा में चम्पाई सोरेन के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह बेहद दुखद है। भाजपा हमेशा जमीन से जुड़े नेताओं का सम्मान करती है और उनके भाजपा में शामिल होने से उनका भी सम्मान होगा और संगठनात्मक ताकत भी बढ़ेगी। जेएमएम अपने नेताओं का सम्मान करना भूल चुकी है।''
जिस तरह से झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले जेएमएम में फूट पड़ी है, इसका नुकसान पार्टी को हो सकता है। चम्पाई सोरेने जो जेएमम के नंबर दो के नेता माने जाते थे, अब वह भाजपा के साथ हैं। उनका कोल्हन क्षेत्र पर पकड़ काफी मजबूत है। उनके भाजपा में आने से कोल्हन इलाके में जेएमएम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें- चम्पाई सोरेन भाजपा में हुए शामिल, जानिए पिछले 6 महीने में कैसे बदली झारखंड की राजनीति?












Click it and Unblock the Notifications